Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Diwali 2026 the most auspicious muhurut is from 5:37 PM to 7:34 PM effective ways to invite prosperity

दीपावली आज: जगमग होंगे घर-आंगन, शाम 5:37 से 7:34 बजे तक रहेगा सबसे श्रेष्ठ मुहूर्त, जानें समृद्धि के अचूक उपाय

Sun, 08 Nov 2026 09:03 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 08 Nov 2026 09:03 AM IST
सार

Kanpur Diwali Festival News: कानपुर में हर्षोल्लास के साथ दिवाली का पर्व मनाया जाएगा, जिसमें घरों में लक्ष्मी पूजन का सबसे शुभ मुहूर्त शाम 5:37 से 7:34 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही सोमवार को सोमवती अमावस्या पर स्नान-दान और नौ नवंबर को गोवर्धन पूजा की जाएगी।

विज्ञापन
Kanpur Diwali 2026 the most auspicious muhurut is from 5:37 PM to 7:34 PM effective ways to invite prosperity
दिवाली 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में प्रकाश, सुख-समृद्धि और उल्लास का पर्व दिवाली रविवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर माता महालक्ष्मी और भगवान गणेश के पूजन का विशेष महत्व है। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित पीएन द्विवेदी ने बताया कि घरों में लक्ष्मी पूजन के लिए प्रदोष काल का स्थिर वृष लग्न सबसे प्रमुख मुहूर्त है। इस दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना करनी चाहिए।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिवाली केवल दीप जलाने का त्योहार नहीं, बल्कि जीवन में सकारात्मकता और सद्भाव का प्रकाश फैलाने का पर्व है। पूजन से पहले घर की अच्छी तरह सफाई करें और पूजा स्थल को सजाएं। मुख्य द्वार पर दीपक जलाने के साथ जरूरतमंदों की सहायता भी करें। उन्होंने कहा कि ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूलता के साथ अच्छे कर्म, सकारात्मक सोच और परिश्रम भी सफलता के लिए आवश्यक हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

सोमवती अमावस्या पर रहेगा स्नान-दान का महत्व
ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज कुमार के अनुसार अमावस्या तिथि रविवार सुबह 11:29 बजे शुरू होकर सोमवार सुबह 11:27 बजे तक रहेगी। रविवार को दिवाली मनाई जाएगी, जबकि सोमवार को सोमवती अमावस्या पर स्नान-दान का महत्व रहेगा। दिवाली पर प्रतिष्ठानों, घरों और महानिशा पूजन के लिए अलग-अलग लग्न निर्धारित हैं।

विज्ञापन

लक्ष्मी पूजन के तीन शुभ मुहूर्त

  • व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में: कुंभ लग्न दोपहर 1:00 से 2:31 बजे तक।
  • घरों में पूजन: प्रदोष काल का स्थिर वृष लग्न शाम 5:37 से 7:34 बजे तक।
  • महानिशा पूजन: सिंह लग्न रात 12:05 से 2:19 बजे तक।
विज्ञापन

समृद्धि के लिए करें ये उपाय

  • शाम को मुख्य द्वार पर घी के दीपक जलाएं।
  • माता लक्ष्मी और गणेशजी का विधि-विधान से पूजन करें।
  • मां लक्ष्मी को कमल और लाल पुष्प अर्पित करें।
  • पूजन के दौरान 11 या 21 दीपक जलाएं।
  • घर के मंदिर और तुलसी के पास दीपक जलाएं।
  • पूजा के अंत में सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना करें।

सभी 12 राशियों का हाल

  • मेष: धन लाभ और कार्यों में सफलता के योग।
  • वृषभ: आर्थिक स्थिति में सुधार व परिवार में सुख शांति होगी।
  • मिथुन: व्यापार में प्रगति और नए अवसर मिलेंगे।
  • कर्क: पारिवारिक खुशहाली और रुके कामों में गति।
  • सिंह: मान-सम्मान और कॅरिअर में उन्नति।
  • कन्या: आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें।
  • तुला: सुख-सुविधाओं में वृद्धि और रिश्तों में मधुरता।
  • वृश्चिक: अटके काम पूरे होंगे, धन लाभ के संकेत।
  • धनु: भाग्य का साथ और योजनाओं में सफलता।
  • मकर: व्यापार में उन्नति और मेहनत का फल।
  • कुंभ: नए अवसर, धन लाभ और पारिवारिक खुशियों के योग।
  • मीन: मानसिक शांति और शुभ समाचार के योग।

नौ नवंबर को गोवर्धन पूजा
सोमवार नौ नवंबर को सोमवती अमावस्या रहेगी। इसके बाद कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा पर गोवर्धन पूजा की जाएगी। पूजा का समय दोपहर 12:30 बजे के बाद है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गोमाता और गोवर्धन पर्वत की पूजा करने से सुख-समृद्धि और अन्न-धन की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed