फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Divyansh Murder Case Proprietor and His Girlfriend Arrested  He Boasts Ill Secure Bail Within 10 Days

दिव्यांश हत्याकांड: संचालक और उसकी प्रेमिका गिरफ्तार, बोला- मंत्रियों तक पहुंच है, 10 दिन में करा लूंगा जमानत

Fri, 24 Apr 2026 03:11 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 24 Apr 2026 03:11 PM IST
सार

Kanpur News: दिव्यांश हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी संचालक और उसकी प्रेमिका को जेल भेज दिया है। आरोपियों से टूटे हुए कैमरे और हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद हुआ है। आरोपी ने जेल जाते समय राजनैतिक पहुंच का हवाला देते हुए जल्द जमानत कराने की धमकी दी।

विज्ञापन
Kanpur Divyansh Murder Case Proprietor and His Girlfriend Arrested  He Boasts Ill Secure Bail Within 10 Days
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर के गौरिया गांव में मासूम दिव्यांश (11) की लखनऊ स्थित गुरुकुल में संचालक सौरभ उर्फ कन्हैया मिश्रा द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में महाराजपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित सहयोग करने वाली प्रेमिका को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी सौरभ उर्फ कन्हैया मिश्रा पुत्र सुरेश चंद्र निवासी ग्राम चंदवारा थाना पैलानी जिला बांदा जो वर्तमान में लखनऊ में एक किराये के मकान में रहता था। प्रेमिका हर्षिता सोनी पुत्री भीम सोनी निवासी पूर्वी दीन खेड़ा राजाजी पुरम थाना पारा लखनऊ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

चेहरे पर जरा भी शिकन नहीं दिखी
आरोपियों के पास से साक्ष्य मिटाने के लिए तोड़े गए कैमरे, डीवीआर सहित हत्या में प्रयोग किया गया एक डंडा भी बरामद हुआ है। जिस वक्त महाराजपुर पुलिस द्वारा आरोपी को जेल भेजा जा रहा था। उस वक्त आरोपी के चेहरे पर जरा भी शिकन नहीं दिखी।

विज्ञापन

बच्चे की पहले से ही पिटाई करके भेजा
पत्रकारों द्वारा जब इस कृत्य के बारे में पूछा गया तो बताया कि बच्चे की पहले से ही गांव में पिटाई करके भेजा गया था। जनता और पुलिस हमारे सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह से तो देखेगी नहीं, लेकिन मेरा वकील देखेगा। उसी से सब साफ हो जाएगा कि मैने क्या गुनाह किया है। 

विज्ञापन

मंत्री तक का गुरुकुल में है आना-जाना
आरोपी बोला कि मेरे गुरुकुल में बड़े-बड़े नेता मंत्री का आना जाना है। दस दिनों के अंदर मुझे जमानत मिल जाएगी और अगर जरूरत पड़ेगी, तो मेरे साथ एक नहीं एक हजार गुरुकुल चलाने वाले संचालक हैं। सभी खुलकर मेरे साथ आएंगे। बच्चे की चोट के सवाल पर बताया कि अनुशासन सिखाने के लिए ही बच्चों की पिटाई की जाती है डराया जाता है।





साथ पढ़ने वाले बच्चे दिव्यांश के घर करते रहे फोन
गुरुकुल में दस सात दिनों तक दिव्यांश के साथ रहने वाले बच्चे घटना के बाद से सहमे हुए है वॉट्सएप ग्रुप पर अपनी आवाज रिकॉर्ड कर संदेश भेज रहे है और दिव्यांश के बारे में पूछ रहे है कि दीदी दिव्यांश अब ठीक तो है न। साथ में पढ़ने वाले एक बच्चे ने बताया कि आरोपी द्वारा रास्ते में उसे भी धमकाया गया था कि अगर कही कुछ बताया तो किडनी निकाल कर बेच देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed