{"_id":"6967fb1a9ab090c6650d37b1","slug":"kanpur-divisions-junior-boys-wrestling-team-announced-kanpur-news-c-362-1-ka11003-139451-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कानपुर मंडल की जूनियर बालक कुश्ती टीम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कानपुर मंडल की जूनियर बालक कुश्ती टीम घोषित
विज्ञापन
जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयनित कानपुर मंडल की टीम।
- फोटो : कोच
कानपुर। बलिया में 16 से 18 जनवरी तक होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता के लिए कानपुर मंडल की जूनियर बालक कुश्ती टीम की घोषणा बुधवार को हुई। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी भानु प्रसाद ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए फ्रीस्टाइल व ग्रीकोरोमन स्टाइल में कुल 20 पहलवानों को चयनित किया गया है, जो विभिन्न भार वर्गों में कानपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
फ्रीस्टाइल वर्ग में सत्यम, प्रदीप सिंह (57 किग्रा), कृष्णा मिश्रा (65 किग्रा), शिवधर यादव (70 किग्रा), अश्विनी यादव (74 किग्रा), दीपक यादव (79 किग्रा), अनीस कुमार (86 किग्रा), युवराज वाजपेयी (92 किग्रा), जाहिद हाशमी (97 किग्रा), दिलशाद अहमद (125 किग्रा) को टीम में शामिल किया गया है। टीम के प्रबंधन की जिम्मेदारी बलवंत सिंह को सौंपी गई है।
वहीं ग्रीकोरोमन स्टाइल वर्ग में शिवचंद्र यादव (55 किग्रा), आकाश सिंह (60 किग्रा), शौर्य शर्मा (63 किग्रा), सनी यादव (67 किग्रा), कृष्णदेव पांडेय (72 किग्रा), अंकित यादव (77 किग्रा), अकुल दुबे (82 किग्रा), इंद्रजीत राजपूत (87 किग्रा), अवनीश यादव (97 किग्रा), मोनू कुमार (130 किग्रा) का चयन हुआ है। ग्रीकोरोमन टीम के मैनेजर राम सजन यादव होंगे।