फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Divisional Commissioner inspected Green Park for the test match

कानपुर: मंडलायुक्त ने टेस्ट मैच को लेकर ग्रीनपार्क का किया निरीक्षण, बोले- 40 दिनों में पूरा हो मीडिया सेंटर में लिफ्ट का काम

Wed, 13 Oct 2021 08:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 13 Oct 2021 08:53 PM IST
सार

मंडलायुक्त ने आदेश दिए कि एक हफ्ते के अंदर यह सामग्री एकत्र कर ली जाए। मंडलायुक्त ने कहा कि गैलरी को एतिहासिक व यादगार बनाने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनमानस से अपील की जाएगी।

विज्ञापन
Kanpur: Divisional Commissioner inspected Green Park for the test match
ग्रीनपार्क - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्रीनपार्क स्टेडियम में 25 से 29 नवंबर के बीच होने वाले भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट मैच को लेकर मंडलायुक्त डॉ. राज शेखर ने बुधवार को स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना प्रबंधक राजकीय निर्माण निगम को निर्देशित किया कि 40 दिनों के अंदर तकनीकि समिति का मूल्यांकन कराकर मीडिया सेंटर की लिफ्ट का काम पूरा कराया जाए।
विज्ञापन


डायरेक्ट्रेट पवेलियन में कानपुर स्मार्ट सिटी की ओर से प्रस्तावित विजिटर गैलरी को लेकर कार्यदायी संस्था मेसर्स आईडीयाज को निर्देशित किया गया कि मैच से पूर्व गैलरी का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि विजिटर गैलरी में लगने वाली सामग्री सूचीबद्घ तरीके से बनाई जाए और इसके चयन के लिए एक समिति बनाई जाए।
विज्ञापन


गैलरी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों से संबंधित ऐतिहासिक फोटो, खिलाड़ियों द्वारा उपयोग की गई किट, टी-शर्ट समेत करीब 120 चीजें लगाई जाएंगी। मंडलायुक्त ने आदेश दिए कि एक हफ्ते के अंदर यह सामग्री एकत्र कर ली जाए। मंडलायुक्त ने कहा कि गैलरी को एतिहासिक व यादगार बनाने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनमानस से अपील की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि वह भी कुछ चीजें उपलब्ध करा सकें। इसके अलावा ग्रीनपार्क पर बनने वाली लघु फिल्म के लिए कंटेंट तैयार करने के लिए एक सप्ताह में सामग्री एकत्र करने के निर्देश दिए। गैलरी में यूपी के खिलाड़ियों का पूरा विवरण भी लोगों को पढ़ने को मिलेगा। सोशल मीडिया के माध्यम से मंडलायुक्त डॉ. राज शेखर ने लोगों से अपील करनी भी शुरू कर दी है। निरीक्षण के दौरान उप निदेशक खेल मुद्रिका पाठक व उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed