फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur District Magistrate Alok Tiwari relieved for central deputation

कानपुर: जिलाधिकारी आलोक तिवारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त, सीडीओ संभालेंगे चार्ज

Tue, 21 Sep 2021 05:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 21 Sep 2021 05:03 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने कानपुर के जिलाधिकारी आलोक तिवारी की नियुक्ति रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के निजी सचिव के पद पर कर दी है। केंद्र ने प्रदेश सरकार को तत्काल आलोक को नई तैनाती के पद पर ज्वाइन करने के लिए कार्यमुक्त करने को कहा था।

विज्ञापन
Kanpur District Magistrate Alok Tiwari relieved for central deputation
जिलाधिकारी आलोक तिवारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के जिलाधिकारी आलोक तिवारी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है। उनके स्थान पर अभी नए डीएम की तैनाती नहीं हो पाई है। ऐसे में जिलाधिकारी सीडीओ डॉ महेंद्र कुमार को चार्ज देकर जाएंगे। शाम 5 बजे कलक्ट्रेट में कर्मचारी और रात में लैंडमार्क में अधिकारी गण उन्हें विदाई देंगे।
विज्ञापन


बता दें कि केंद्र सरकार ने कानपुर के जिलाधिकारी आलोक तिवारी की नियुक्ति रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के निजी सचिव के पद पर कर दी है। केंद्र ने प्रदेश सरकार को तत्काल आलोक को नई तैनाती के पद पर ज्वाइन करने के लिए कार्यमुक्त करने को कहा था।
विज्ञापन


आलोक का पद निदेशक स्तर का होगा और नियुक्ति पांच वर्ष के लिए की गई है। वहीं, अब आलोक के स्थान पर कानपुर के नए जिलाधिकारी की तैनाती की जानी है। इसके लिए सरकार कई आईएएस अधिकारियों के नाम पर विचार कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed