फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Dispute started due to bike collision, fight between two communities, police force deployed

कानपुर: बाइक की टक्कर से शुरू हुआ विवाद, दो समुदायों में मारपीट, इलाके में तनाव, पुलिस फोर्स तैनात

Sat, 11 Sep 2021 01:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 11 Sep 2021 01:35 PM IST
सार

दो समुदाय से जुड़े होने के चलते शनिवार को भी इलाके में पुलिस बल के साथ आरआरएफ की एक टुकड़ी तैनात रही। सनिगवां के डबल स्टोरी रोड निवासी सलमान शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे को मेडिकल स्टोर से दवा लेने के लिए निकला था।

विज्ञापन
Kanpur: Dispute started due to bike collision, fight between two communities, police force deployed
इलाके में तैनात फोर्स - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के चकेरी सनिगवां के डबल स्टोरी रोड पर शुक्रवार देर रात बाइक से टक्कर लग जाने के विवाद में दो समुदाय आमने सामने आ गए। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में मारपीट हो गयी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस समेत एसीपी कैंट, डीसीपी पूर्वी पहुंचे और मामला शांत कराया।
विज्ञापन


मामला दो समुदाय से जुड़े होने के चलते शनिवार को भी इलाके में पुलिस बल के साथ आरआरएफ की एक टुकड़ी तैनात रही। सनिगवां के डबल स्टोरी रोड निवासी सलमान शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे को मेडिकल स्टोर से दवा लेने के लिए निकला था। तभी पीछे से बाइक लेकर आ रहे इलाके के ननकू ने सलमान को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

Kanpur: Dispute started due to bike collision, fight between two communities, police force deployed
मार्च करती पुलिस फोर्स - फोटो : amar ujala
इस पर दोनों में विवाद होने लगा। सलमान ने अपने साथियों को बुलाकर ननकू को पीट दिया। फिर ननकू मौके से चला गया। इसके बाद देर रात ननकू भी अपने साथियों को लेकर सलमान को ढूंढ रहा था। तभी वह रास्ते मे मिल गया और ननकू ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे पीटा।

जानकारी होने पर सलमान कर पक्ष के लोग भी पहुंच गए। फिर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। सूचना मिलते ही मौके पर चकेरी इंस्पेक्टर मधुर मिश्रा, डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार और एसीपी कैंट समेत भारी पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस को देखकर दोनों पक्षों के लोग भाग गए। इलाके में तनातनी का माहौल देखते हुए पुलिस बल तैनात हो गया।

मामला दो समुदाय का होने के चलते दूसरे दिन भी पुलिस इलाके में गश्त करती रही और आरआरएफ की एक टुकड़ी तैनात कर दी गयी। चकेरी इंस्पेक्टर मधुर मिश्रा ने बताया कि बाइक की टक्कर होने पर विवाद हुआ था। इलाके में पुलिस गश्त कर रही है। मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed