फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dinus partner Dharmendra alias Dharmu arrested from Fatehpur a reward of 25 thousand was announced

Kanpur: दीनू का साथी धर्मेंद्र उर्फ धर्मू फतेहपुर से गिरफ्तार, 25 हजार का इनाम हुआ था घोषित…भेजा जेल

Sat, 28 Jun 2025 09:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 28 Jun 2025 09:49 AM IST
सार

Kanpur News: डीसीपी सेंट्रल कार्यालय ने विभिन्न मामलों के सात आरोपियों की सूची जारी की है। इन पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। सूची में दीनू उपाध्याय के चार साथियों के नाम हैं।

विज्ञापन
Kanpur Dinus partner Dharmendra alias Dharmu arrested from Fatehpur a reward of 25 thousand was announced
कस्टडी रिमांड में दीनू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम ने दीनू उपाध्याय के साथी धर्मेंद्र सिंह उर्फ धर्मू को फतेहपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसका नाम हरबंशमोहाल थाने में पिछले वर्ष प्लॉट पर कब्जा करने, धमकी देने, दंगा करने जैसी धाराओं में हुई एफआईआर में जोड़ा गया था। उसके खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन

बसपा नेता पिंटू सेंगर की हत्या में सोनभद्र की जेल में बंद धीरज उपाध्याय उर्फ दीनू और उसके साथियों पर करीब 16 मुकदमे हैं। इसमें मारपीट, हत्या के प्रयास, रंगदारी मांगने, जमीन पर कब्जा करने, धमकी देने का आरोप है। यह रिपोर्ट नवाबगंज, ग्वालटोली, नौबस्ता, सीसामऊ, बिधनू, चकेरी, हरबंशमोहाल थाने में दर्ज हुईं हैं।

विज्ञापन

फतेहपुर से गिरफ्तार हुआ धर्मेंद्र सिंह उर्फ धर्मू
क्राइम ब्रांच ने सर्विलांस के आधार पर दीनू के भतीजे मनु उपाध्याय और नारायण भदौरिया के भाई दिनेश भदौरिया को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गुरुवार को पुलिस और स्वॉट टीम ने धर्मेंद्र सिंह उर्फ धर्मू को फतेहपुर के औंग थानाक्षेत्र के दुर्गागंज से गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी क्राइम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि धर्मेंद्र सिंह को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है।

प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप
हरबंशमोहाल थाने में पांच दिसंबर 2024 को छावनी निवासी हरवीर सिंह ने कमलेश सिंघट, आरके शर्मा, शकील अहमद, फहीम अहमद, रामचंद्र और उसके बेटे समेत पांच-छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उनके प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश, मजदूरों से मारपीट करने और धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने बाद में धर्मेंद्र सिंह का नाम जोड़ा था।

विज्ञापन

Kanpur Dinus partner Dharmendra alias Dharmu arrested from Fatehpur a reward of 25 thousand was announced
दीनू उपाध्याय को जेल भेजा गया - फोटो : अमर उजाला

दीनू उपाध्याय के चार साथियों पर 20 हजार का इनाम घोषित
डीसीपी सेंट्रल कार्यालय ने विभिन्न मामलों के सात आरोपियों की सूची जारी की है। इन पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। सूची में दीनू उपाध्याय के चार साथियों के नाम हैं। डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि सभी सीसामऊ थाने के आरोपी हैं। इनके नाम परमट निवासी नीरज कुमार दुबे, नवाबगंज का संजय उपाध्याय, इटावा के बढ़पुरा निवासी दीपक जादौन, नवाबगंज का अनूप शुक्ला हैं। इनाम घोषित किए गए आरोपियों की सूची में नजीराबाद का रवि पांडेय, सीसामऊ का जनार्दन पांडेय, कर्नलगंज का रामचंदर पासवान भी है।

सभी जोन के साथ क्राइम ब्रांच की टीम लगाई
पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार के निर्देश पर दीनू उपाध्याय के साथियों और पुराने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। सभी जोन की पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम लगाई गई है। इसमें साइबर क्राइम, स्वॉट और अन्य विंग शामिल हैं। डीसीपी क्राइम के मुताबिक, फरार आरोपियों के दूसरे शहर में छिपे होने की आशंका है। पुलिस की टीमें तलाश कर रही हैं।

Kanpur Dinus partner Dharmendra alias Dharmu arrested from Fatehpur a reward of 25 thousand was announced
इंदीवर वाजपेई - फोटो : amar ujala

हम अधिवक्ताओं के साथ हैं, पुलिस अपना काम कर रही है, कानून अपना काम करेगा। जो भी अधिवक्ता हित में उचित होगा वह किया जाएगा। महामंत्री जी शहर से बाहर गए हुए हैं। उनके लौटने पर सोमवार को बैठक कर कार्यकारिणी से विचार-विमर्श के बाद रणनीति तय की जाएगी।  -इंदीवर वाजपेई, अध्यक्ष, बार एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed