फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Devotees got buses every 15 minutes from Jhankarkati bus stand to go to Mahakumbh

Kanpur: श्रद्धालुओं को महाकुंभ जाने के लिए झकरकटी बस अड्डे से हर 15 मिनट पर मिली बस

Tue, 28 Jan 2025 11:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 28 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Devotees got buses every 15 minutes from Jhankarkati bus stand to go to Mahakumbh
रोडवेज की बसें - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं को महाकुंभ ले जाने के लिए रोडवेज की बसें शनिवार रात से मंगलवार तक लगातार दौड़ती रहीं। बीते 24 घंटों में रोडवेज बसों से प्रयागराज रूट पर करीब 1.25 लाख यात्री रवाना हुए। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए झकरकटी पर अन्य रूटों से अतिरिक्त बसें बुलवाकर खड़ी की गई हैं।
विज्ञापन


रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि महाकुंभ के लिए जोन से 500 बसें भेजी गई हैं। शनिवार रात से ही बसें प्रयागराज रूट के यात्रियों को लेकर रवाना होने लगी थीं। मंगलवार रात से प्रत्येक 15 मिनट में प्रयागराज रूट के लिए बस उपलब्ध कराई जा रही है। एआरएम सुनीत अग्रवाल ने बताया कि मौनी अमावस्या पर रात में और अधिक यात्रियों के झकरकटी बस अड्डे पहुंचने की संभावना के चलते उरई, झांसी और बांदा आदि रूटों से बसें मंगवाकर बस अड्डे पर खड़ी कराई गई हैं।
विज्ञापन

Kanpur: Devotees got buses every 15 minutes from Jhankarkati bus stand to go to Mahakumbh
रोडवेज की बसें - फोटो : अमर उजाला
यहां से यात्रियों को प्रत्येक दस मिनट में प्रयागराज की बसें उपलब्ध कराने का प्रयास है। यदि भीड़ उमड़ती है तो अन्य रूटों से बसें मंगवाकर यात्रियों को प्रयागराज भेजा जाएगा। महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की व्यवस्था के लिए विभिन्न रूटों से बसें मंगवारकर प्रयागराज भेजी जा रही हैं। इसके जिसके आगरा-दिल्ली, मेरठ, झांसी, उरई और बांदा आदि रूटों के यात्रियों को कुछ इंतजार करना पड़ा।

वाणिज्य और सुरक्षाबलों की अलग-अलग क्यूआरटी
स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए वाणिज्य विभाग और जीआरपी, आरपीएफ की क्यूआरटी तैनात हैं। वाणिज्य विभाग की टीमें प्लेटफार्म पर तैनात होंगी। यात्रियों की भीड़ जिस रूट के लिए होगी, उसका इनपुट टीमें कंट्रोल रूम को देंगी। यहां से तत्काल स्पेशल ट्रेन चलाकर यात्रियों को रवाना किया जाएगा। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर या किसी आकस्मिक स्थिति पर सुरक्षा बलों की क्यूआरटी कंट्रोल रूम पर मैसेज भेजकर अतिरिक्त फोर्स मंगा सकेगी।

 

यात्रियों की सुरक्षा को 600 जवान तैनात
जीआरपी प्रभारी ओम नारायण सिंह ने बताया कि मौनी अमावस्या काे लेकर स्टेशन पर भीड़ उमड़ने का अनुमान पहले ही था। इसके चलते लगभग 600 जवान तीन शिफ्ट में ड्यूटी पर लगाए गए हैं। इनमें जीआरपी, आरपीएफ के अलावा एक कंपनी पीएसी भी शामिल है। स्टेशन पर प्लेटफार्म एक से पांच तक को प्रयागराज जाने वाली और वहां से आने वाली ट्रेनों के लिए आरक्षित कर दिया गया है। इन प्लेटफार्मों पर अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं।

स्टेशन पर प्राथमिक चिकित्सा के इंतजाम
महाकुंभ पर ट्रेनों में जमकर भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में यात्रियों की तबीयत बिगड़ना स्वाभाविक है। हालांकि रेलवे ने स्थिति को भांपते हुए स्टेशन पर ही प्राथमिक चिकित्सा के इंतजाम कर रखे हैं। स्टेशन अधीक्षक अवधेश द्विवेदी ने बताया गणतंत्र दिवस पर एक यात्री की तबीयत प्लेटफॉर्म पर ही बिगड़ गई थी। उसके बाद से ही नियमित रूप से एक मेडिकल टीम स्टेशन पर तैनात की गई है। कहीं किसी यात्री को दिक्कत होती है तो वह प्लेटफॉर्म नंबर एक की तरफ पहुंच कर प्राथमिक इलाज ले सकता है। यदि यात्री खुद पहुंचने में असमर्थ है तो रेलवे की गोल्फ कार उसे मेडिकल टीम के पास पहुंचाएंगी। जरूरत पड़ती है तो डॉक्टर खुद यात्री के पास पहुंचेंगे। क्यूआरटी टीमों को अलर्ट रहने को कहा गया है।

जेबकतरे को दबोचा
रेलवे प्रशासन ने सेंट्रल स्टेशन पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम भले कर रखे हों लेकिन भीड़भाड़ के बीच चोरी और मारपीट की घटनाएं लगातार हो रही हैं। मंगलवार को प्लेटफार्म पर कासगंज निवासी अनिल कुमार की जेब कट गई। उनके साथ चल रहे यात्रियों ने एक युवक को जेब काटते देखकर दबोच लिया। आरोपी ने पर्स ट्रेन के नीचें फेंक दिया। भीड़ ने आरोपी को पीट दिया। मौके पर मौजूद जवानों ने आरोपी को हिरासत में लिया है। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि मामले की जानकारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed