फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Devkinandan Thakur Maharaj said maintaining purity in mind, words and deeds is true devotion

Kanpur: देवकीनंदन ठाकुर महाराज बोले- मन, वचन और कर्म से शुद्धता बनाए रखना ही सच्ची भक्ति

Tue, 28 Oct 2025 10:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 28 Oct 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Devkinandan Thakur Maharaj said maintaining purity in mind, words and deeds is true devotion
देवकीनंदन ठाकुर महाराज - फोटो : अमर उजाला
अपने शहर और मंदिरों को स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य है। विदेशों में जिस तरह लोग स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हैं उसी तरह हमें भी अपने देश को स्वच्छ रखना चाहिए। स्वच्छता केवल बाहरी नहीं बल्कि आंतरिक भी होनी चाहिए। मन, वचन और कर्म से भी शुद्धता बनाए रखना सच्ची भक्ति है। यह बातें मंगलवार को देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने मोतीझील लॉन में विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सर्वेश्वरी श्री राधा रानी के गुणों का वर्णन कोई नहीं कर सकता क्योंकि वह स्वयं प्रेम और करुणा की मूर्ति हैं। उनके चरणों की महिमा इतनी अनंत है कि उसे शब्दों में बांधना असंभव है। जो व्यक्ति भगवान के उत्सवों में सम्मिलित होता है, उनका नाम सच्चे मन से जपता है और आराधना करता है भगवान स्वयं उसके पापों का नाश कर देते हैं। भगवान ने पुतना को मारा नहीं उसका उद्धार किया। यहीं भगवान श्रीकृष्ण की करुणा और दया का प्रमाण है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भगवान को छल, कपट, दिखावे या बाहरी आडंबर से कोई प्राप्त नहीं कर सकता। भगवान के निकट वही पहुंच सकता है जिसका मन निर्मल, भाव सच्चा और हृदय भक्ति से भरा हो। भगवान कपट से नहीं सच्चे प्रेम और समर्पण से प्रसन्न होते हैं। जीवन में हमें हमेशा सच्चे मन से भगवान की सेवा, नाम-स्मरण और भक्ति करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि माता-पिता का सदैव सम्मान करना चाहिए क्योंकि वह ही हमारे पहले गुरु हैं। उनके आशीर्वाद के बिना कोई भी सफलता नहीं मिलती। कथा के दौरान शिव प्रकाश गुप्ता, जयमाला सिंह, प्रभा शकर वर्मा, पूनम पांडेय, विपिन वाजपेयी, राम विनय यादव, सतीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed