फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Deputy CM Dinesh Sharma said, panchayat elections to be held amidst tight security

कानपुर: डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बोले, कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न होंगे पंचायत चुनाव

Mon, 22 Mar 2021 06:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 22 Mar 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Deputy CM Dinesh Sharma said, panchayat elections to be held amidst tight security
डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा
कानपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। डिप्टी सीएम ने अखिलेश के एक बयान पर तंज कसते हुए कहा कि इटावा सफारी में जो भी शेर लाए गए थे ,वह गुजरात के शेर थे।
विज्ञापन


अखिलेश ने पिछले दिनों इटावा के दौरे के दौरान कहा था कि इटावा लायन सफारी के शेरों को उत्तर प्रदेश की सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने यहां गोरखपुर सफारी में उठा ले गए हैं और इटावा लायन सफारी को लावारिस छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


सोमवार को छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के अवसर पर महानगर आए उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि लायन सफारी या चिड़ियाघर से जानवरों को लाए और ले जाने की एक प्रक्रिया है। उसी के तहत यह आदान-प्रदान होता है। वैसे भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अखिलेश के शेरों की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं में शेर हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान जब पूरे विश्व में परिस्थितियां विपरीत थी, उस समय भी भारतवर्ष और विशेषकर उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश सर्वाधिक हुआ है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की 4 वर्ष की सरकार में शिक्षा के क्षेत्र में, चिकित्सा के क्षेत्र में, यातायात और आईटी व टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है। प्रदेश सरकार किसानों गरीबों को लेकर लगातार योजनाएं चला रही है, इसका उन्हें लाभ भी मिल रहा है।

दिनेश शर्मा ने कहा कि कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव संपन्न होंगे। कोई भी गुंडा या माफिया चुनाव में कानून को तोड़ नहीं पाएगा। अगर कोई कानून तोड़ता हुआ पाया गया तो छोड़ा नहीं जाएगा। सरकार की नजर हर प्रत्याशी पर है। कोई प्रत्याशी शराब के माध्यम से किसी को खरीद नहीं पाएगा। सरकार ने चुनाव को निष्पक्ष तरीके से कराने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed