{"_id":"670130321407611d5e026bc3","slug":"kanpur-demand-to-register-fir-against-narsinghanand-for-commenting-on-prophet-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पैगंबर साहब पर टिप्पणी करने वाले नरसिंहानंद पर एनएसए की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पैगंबर साहब पर टिप्पणी करने वाले नरसिंहानंद पर एनएसए की कार्रवाई की मांग
Sat, 05 Oct 2024 05:58 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 05 Oct 2024 05:58 PM IST
सार
Kanpur News: पैगंबर पर टिप्पणी करने वाले नरसिंहानंद पर एफआईआर दर्ज करने की मांग संबंधी ज्ञापन एआईएमआईएम के पदाधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा।
विज्ञापन
डीसीपी पूर्वी के जरिए राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पैगंबर-ए-इस्लाम पर विवादित टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में हो रहे आंदोलन के बीच शहर की छावनी विधानसभा सीट से सपा विधायक मोहम्मद हसन रूमी ने शनिवार को एडीसीपी पूर्वी राजेश श्रीवास्तव के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
ज्ञापन के माध्यम से विधायक रूमी ने डासना आश्रम के यति नरसिंहानंद पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) की कार्रवाई करने की मांग की। विधायक ने कहा कि यति नरसिंहानंद ने पैगंबर-ए-इस्लाम, हजरत अली के साथ सनातनी देवी देवताओं पर भी अशोभनीय टिप्पणी कर अपनी घिनौनी पहचान बनाने की कोशिश की है। गाजियाबाद में दर्ज हुए मुकदमे में एनएसए की धारा भी जोड़ी जाए। किसी भी धर्म को मानने वालों का धार्मिक सौहार्द भंग न हो और इस तरह के विवादास्पद बयानों की पुनरावृत्ति ना हो सके।
विज्ञापन
आपत्तिजनक बयान पर गिरफ्तार किए जाए नरसिंहानंद
वहीं दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के आदेश पर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की महानगर कमेटी के पदाधिकारियों ने शनिवार को पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार को ज्ञापन देकर यति नरसिंहानंद सरस्वती की गिरफ्तारी की मांग की है। कहा कि अगर बाबा की गिरफ्तारी न हुई तो डीजीपी कार्यालय पर जन आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश महासचिव अजहर आलम खान, प्रदेश उपाध्यक्ष रशीद अली किदवई, हाजी रबीउल्ला मंसूरी, एडवोकेट इरशाद अहमद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन