फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Delhi Police arrested 9 Nigerians and sent them back to their country, Crime Branch gave information

कानपुर: दिल्ली पुलिस ने 9 नाइजीरियन को पकड़ उनके देश वापस भेजा, क्राइम ब्रांच ने दी थी जानकारी

Tue, 10 Aug 2021 09:34 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 10 Aug 2021 09:34 AM IST
सार

कानपुर क्राइम ब्रांच ने सोशल मीडिया के जरिये युवक युवतियों को प्रेम जाल में फंसा उनसे लाखों की ठगी को अंजाम देने वाले नाइजीरियन ओकुरिवामा मोसिस व उसकी महिला मित्र मेंडी को जेल भेजा था।

विज्ञापन
Kanpur: Delhi Police arrested 9 Nigerians and sent them back to their country, Crime Branch gave information
पुलिस गिरफ्त में नाइजीरियन ठग ओकुवारिमा मोसिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में अवैध रूप से नाइजीरियन पर कार्रवाई शुरू हो गई है। कानपुर क्राइम ब्रांच से मिले इनपुट के आधार पर 9 नाइजीरियन को पकड़कर उनको उनके देश वापस भेज दिया गया। हालांकि पुलिस चाहती तो उन पर कानूनी कार्रवाई भी कर सकती थी लेकिन नहीं की।
विज्ञापन


कानपुर क्राइम ब्रांच ने सोशल मीडिया के जरिये युवक युवतियों को प्रेम जाल में फंसा उनसे लाखों की ठगी को अंजाम देने वाले नाइजीरियन ओकुरिवामा मोसिस व उसकी महिला मित्र मेंडी को जेल भेजा था। खुलासा हुआ था कि मोसिस का दो साल पहले वीजा खत्म हो चुका था तब से वह अवैध रूप से रह रहा था।
विज्ञापन


जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि इसी तरह से दिल्ली में सौ से अधिक नाइजीरियन रह रहे हैं। अमर उजाला ने इसका खुलासा कर खबर प्रकाशित की थी। इस बारे में क्राइम ब्रांच ने दिल्ली पुलिस से जानकारी साझा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसीपी क्राइम दीपक भूकर ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने अपने स्तर से कार्रवाई कर नौ नाइजीरियन को वापस भेजा है। इन नाइजीरियन के बारे में मोसिस के व्हाट्सएप ग्रुप से हुई थी। सूत्रों के मुताबिक अभी दर्जनों नाइजीरियन के खिलाफ कार्रवाई बाकी है। विदेश मंत्रालय व नाइजीरिया के दूतावास में भी इसकी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed