फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Youth going to Faridabad to attend cousin's wedding dies after falling from train

Kanpur Dehat: युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, शादी में शामिल होने जा रहा था मृतक, पिता बोले- मेरी गलती की मिली सजा

Thu, 29 Jun 2023 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 29 Jun 2023 01:13 AM IST
सार

थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। वहीं, अशोक यादव ने पुलिस को बताया कि आशू फरीदाबाद निवासी चाचा हरिश्चंद्र यादव की पुत्री शामिली की शादी में जा रहा था। बुधवार को शादी होनी है। 

विज्ञापन
Kanpur Dehat : Youth going to Faridabad to attend cousin's wedding dies after falling from train
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में फरीदाबाद में चचेरी बहन की शादी में शामिल होने जा रहे युवक की रूरा के पास ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मोबाइल से युवक के परिजनों से संपर्क होने से उसकी शिनाख्त हुई। दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर मैथा व रूरा स्टेशन के बीच असेनी गांव के पास बुधवार सुबह रेलवे प्वाइंटमैन शैलेंद्र कुमार ने युवक का शव पड़ा देखा।

विज्ञापन

सूचना पर दरोगा बिंदा प्रसाद मौके पर पहुंचे और शव को ट्रैक से हटाया। जेब से मिले मोबाइल से परिजनों से बात हुई। इससे उसकी पहचान मऊ के थाना सराया लखंसी, अहरौली हथिनी निवासी अशोक यादव ने बेटे आशू (25) के तौर पर हुई। जानकारी पर मां शकुंतला व भाई अंशू बिलख पड़े।
विज्ञापन

अशोक यादव ने पुलिस को बताया कि आशू फरीदाबाद निवासी चाचा हरिश्चंद्र यादव की पुत्री शामिली की शादी में जा रहा था। बुधवार को शादी होनी है। वह मुंबई की एक फैक्टरी में वेल्डर था। थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुद चला जाता, तो बच जाती बेटे की जान
चचेरी बहन की शादी में आशू पिता की इच्छा पर जा रहा था। वह फरीदाबाद नहीं जाना चाहता था। अनहोनी पर पिता खुद को कोस रहे थे कि वह खुद चले जाते तो बेटे की जान बच जाती। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed