{"_id":"62290436f0b5cb353b76be3e","slug":"kanpur-dehat-youth-dies-after-being-hit-by-high-tension-line-in-dayanatpur-village-akbarpur-news-knp684790756","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : दयानतपुर गांव में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : दयानतपुर गांव में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन
नंदकिशोर की मौत पर जिला अस्पताल में बिलखती मां, पत्नी व परिजन। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। सिकंदरा के दयानतपुर गांव में बुधवार को निर्माणाधीन मकान पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में आकर करंट से युवक की मौत हो गई। एकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
दयानतपुर गांव निवासी नंदकिशोर (26) बुधवार को अपने निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था। इस दौरान ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर भवन पर गिर गया। इसकी चपेट में आने से करंट के चलते नंदकिशोर गंभीर रुप से झुलस गया।
परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डॉ. मयंक मिश्रा ने उसे मृत घोषित कर दिया। एकलौते बेटे नंदकिशोर की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। पिता रामनारायन ने बताया कि नंदकिशोर सिलाई करके परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
उसकी मौत से पत्नी रागिनी, मां सावित्री बुरी तरह से बिलखती रहीं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव से निकली हाईटेंशन लाइन को हटवाने के लिए कई बार विभाग को पत्र लिखा गया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। प्रभारी निरीक्षक रामगोविंद मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।