फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Young man dies in an accident 13 days before marriage

Kanpur Dehat: शादी के 13 दिन पहले हादसे में युवक की गई जान, शव गांव आने पर मची चीत्कार

Tue, 18 Feb 2025 07:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 18 Feb 2025 07:46 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: शादी के 13 दिन पहले सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Kanpur Dehat: Young man dies in an accident 13 days before marriage
अजय की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलपुर थाना क्षेत्र के अकना निवासी युवक की शादी से 13 दिन पहले सड़क हादसे में जान चली गई। मंगलवार को शव गांव आने पर चीत्कार मच गई। परिजन रो-रोकर बेहाल रहे। अकना निवासी अजय कश्यप (26) पिता शंभू कश्यप के साथ मुंबई की एक ग्लास फैक्टरी में काम करते थे। दो मार्च को अजय की बारात कन्नौज जिले के सुखी कुढ़ना जानी थी। इसको लेकर वह चार दिन पहले छुट्टी लेकर घर आए थे। सोमवार शाम चार बजे के करीब वह घर से रिश्तेदारी में निमंत्रण कार्ड देने के लिए निकले थे। इटावा के पास तेज रफ्तार वाहन ने उनको टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी पर इटावा गए परिजन बिना पोस्टमार्टम करवाए शव को गांव ले आए। शादी के 12 दिन पहले बेटे का शव दरवाजे पर पहुंचने पर मां कमला देवी बदहवास हो गई। छोटे भाई कृष्णा व परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। मृतक के चचेरे भाई अनिल ने बताया कि चाचा शंभूदयाल अभी मुंबई में ही हैं, उन्हें घटना की जानकारी दी गई है। उनके आने के बाद अजय का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed