फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: young man committed suicide by hanging himself

Kanpur Dehat: बाहर सोते रहे परिजन, अंदर युवक ने फंदा लगाकर दी जान, इकलौते बेटे की मौत से परिजन बेहाल

Thu, 20 Jun 2024 07:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 20 Jun 2024 07:05 PM IST
सार

यूपी के कानपुर देहात में युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Kanpur Dehat: young man committed suicide by hanging himself
हिमांशू की फाइल फोटो व घटना की जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के सवनखेड़ा में गजनेर थाना क्षेत्र के भैथाना में एक युवक ने कमरे के अंदर दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों से जानकारी के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है। भैथाना निवासी दशरथ सिंह का बेटा हिमांशु सिंह उर्फ जिग्नेश (21) गांव में रह कर खेती किसानी में हाथ बटाता था। गुरुवार सुबह कमरे के अंदर दुपट्टे के सहारे उसका शव फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन


सुबह कमरे में पहुंची मां रजोली ने बेटे को फंदे पर लटका देखा तो शोर मचाया। घटना की जानकारी पर गजनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनाें से पूछताछ क बाद साक्ष्य जुटाए। मृतक के पास एक मोबाइल पड़ा मिला। पिता दशरथ सिंह ने पुलिस को बताया कि एक वर्ष पहले कानपुर के रावतपुर स्थित एक होटल में काम करता था। वहीं पर एक युवती से दोस्ती हो गई। बेटा युवती के साथ घर पर रह रहा था। तीन दिन पहले ही वह युवती को उसके घर छोड़ कर आया था।
विज्ञापन


बुधवार की रात में दशरथ व उसकी पत्नी राजोली देवी, बहन रागिनी देवी घर के बरामदे में सो रहे थे। जबकि हिमांशु घर के अंदर सोने चला गया। सुबह पांच बजे मां उठकर बेटे को जगाने गई तो उसे फंदे पर लटका पाया। इकलौते बेटे की मौत से माता पिता का रो- रो कर बुरा हाल हो गया। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार बिंद ने बताया की आत्महत्या का कारण परिवार के लोग स्पष्ट नहीं कर सके हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed