{"_id":"64a085587804d69472085cf5","slug":"kanpur-dehat-women-protest-in-kandhi-village-of-derapur-demanding-removal-of-liquor-contract-kanpur-news-c-220-1-akb1004-30-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: डेरापुर के कांधी गांव में शराब ठेका हटवाने की मांग कर महिलाओं ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: डेरापुर के कांधी गांव में शराब ठेका हटवाने की मांग कर महिलाओं ने दिया धरना
विज्ञापन
मुंगीसापुर। डेरापुर के कांधी गांव से देसी शराब ठेका हटाने की मांग कर महिलाओं ने शनिवार को ठेके के सामने धरना, प्रदर्शन किया। इस दौरान ठेका भी नहीं खुलने दिया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने अफसरों से बात कर कार्यवाही कराने का भरोसा देकर सभी को शांत कराया। महिलाएं इससे पहले भी यहां विरोध दर्ज करा चुकी हैं।
कांधी गांव में देसी शराब ठेके खोले जाने से महिलाओं में नाराजगी है। 15 जून को महिलाओं ने गांव से ठेका हटवाने की मांग कर धरना प्रदर्शन किया था। तब अफसरों ने जल्द ठेका हटवाने का आश्वासन देकर महिलाओं को शांत करा दिया था।
इसके बाद भी ठेका दूसरी जगह स्थानांतरित नहीं किए जाने से महिलाओं में नाराजगी है। शनिवार को महिलाओं ने ठेके के सामने टेंट लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान ठेका भी नहीं खुलने दिया।
विज्ञापन
यहां महिलाओं ने कहा कि शराब ठेका आंबेडकर पार्क के बगल में होने के कारण लोग अक्सर यहीं नशे में घूमते रहते हैं। इस दौरान महिलाओं से बदसलूकी व गाली-गलौज की जाती है। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी मुंगीसापुर ने महिलाओं को समझाकर शांत कराया। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि इस बाबत अफसरों से बात कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।