फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Voting decreased this time from 2017, 62.39 percent votes cast

कानपुर देहात : 2017 से इस बार कम हुआ मतदान, 62.39 फीसदी पड़े वोट

Tue, 22 Feb 2022 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 01:32 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Voting decreased this time from 2017, 62.39 percent votes cast
कानपुर देहात। तमाम प्रयासों और लगातार चलाए गए जागरूकता अभियान के बाद भी इस बार विधानसभा चुनाव में जनपद का मतदान औसत पिछले विधानसभा चुनाव से कम रहा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन करीब 70 फीसदी मतदान की उम्मीद लगाए था। सोमवार को प्रमाणित मतदान प्रतिशत जारी किया गया है। इसके अनुसार जनपद में 62.39 फीसदी मतदान हुआ है।
रविवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक सिकंदरा, अकबरपुर-रनियां, भोगनीपुर व रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र के 1651 बूथों पर मतदान हुआ। मतदान की समाप्ति पर सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद में औसत मतदान 62.48 होना बताया गया था।
विज्ञापन

डीएम जेपी सिंह ने देर रात तक या फिर सोमवार सुबह प्रमाणिक औसत मतदान का ब्योरा उपलब्ध होने की बात कही थी। सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से प्रमाणिक मतदान औसत जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

2017 के विधानसभा मतदान में जनपद की चारों सीटों पर 62.59 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार यह मतदान 62.39 फीसदी रहा। विधानसभा वार का मतदान औसत देखें तो अकबरपुर रनियां अव्वल रहा। यहां 64.64 फीसदी मतदान रहा। भोगनीपुर में 62.93 फीसदी तो रसूलाबाद में 61.13 और सिकंदरा में 60.64 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed