{"_id":"6a9450c90ba5a73b2b0d5e3a","slug":"kanpur-dehat-video-of-scuffle-between-injured-patient-and-health-workers-goes-viral-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात: घायल मरीज व स्वास्थ्य कर्मियों के बीच हाथापाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने शांतिभंग में किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात: घायल मरीज व स्वास्थ्य कर्मियों के बीच हाथापाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने शांतिभंग में किया चालान
Sun, 30 Aug 2026 09:18 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 30 Aug 2026 09:18 PM IST
सार
मरीज ने समुचित उपचार न मिलने का विरोध करने पर कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने घायल मरीज व उसके दो साथियों का शांतिभंग में चालान किया।
विज्ञापन
आपस में विवाद करते घायल व स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अकबरपुर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के बाहर घायल मरीज और उसके दो साथियों का स्वास्थ्य कर्मियों से हाथापाई का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में कुछ कर्मचारी घायल युवक के चोटिल कान पर थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं। युवक के इसी कान से खून निकलने के बाद पट्टी बांधी गई थी। मारपीट के दौरान युवक रोता-बिलखता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
बिहार के सिवान जनपद के बड़हरिया थाना क्षेत्र के लाकड़ी दरगाह निवासी अनूप कुमार मांझी (26) हादसे में घायल होने पर शनिवार को मधुबनी बिहार के थाना फुशपराश क्षेत्र के गड़ाटोल निवासी प्रिंस कुमार मिश्रा (25) व जहानाबाद जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के अनंतपुर बुंधकंज निवासी आशीष कुमार शर्मा (26) के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। तीनों ने आरोप लगाया कि कॉलेज में समुचित इलाज न मिलने का विरोध करने पर कर्मचारियों ने उनकी पुलिस के सामने पिटाई की है। हालांकि वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
मामले को लेकर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अंबरीश गुप्ता ने बताया कि तीनों युवक शराब के नशे में अस्पताल आए थे। घायल का सीटी स्कैन समेत अन्य उपचार कराया गया था। इलाज के बाद परिसर में आपस में विवाद करने लगे। कर्मचारियों ने समझाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी हाथापाई की गई। अकबरपुर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि ईएमओ डॉ. श्रीप्रकाश की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जांच में तीनों युवकों के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर से कहासुनी की बात सामने आई। अनूप, प्रिंस और आशीष का शांति भंग की धारा में चालान कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन