{"_id":"628d2ec54493334d16474544","slug":"kanpur-dehat-video-of-pregnant-woman-lying-on-the-ground-in-chc-goes-viral-notice-to-staff-nurse-akbarpur-news-knp6986737130","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : सीएचसी में जमीन पर लेटी प्रसूता का वीडियो वायरल, स्टाफ नर्स को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : सीएचसी में जमीन पर लेटी प्रसूता का वीडियो वायरल, स्टाफ नर्स को नोटिस
विज्ञापन
सिकंदरा सीएचसी में जमीन पर लेटी प्रसूता। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। सीएचसी सिंकदरा में जमीन पर लेटी प्रसूता का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोगों ने वीडियो को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को भी ट्वीट किया है।
वीडियो में पति ने अस्पताल में भर्ती करने के तीन घंटे बाद बेड मिलने की बात कही है। मामले में अधीक्षक डॉ. पवन कुमार ने स्टाफ नर्स को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
सिंकदरा सीएचसी में मंगलवार सुबह नौ बजे एक प्रसूता अपने परिवार के साथ पहुंची थी। पति का कहना है कि अस्पताल में बेड खाली न होने की वजह से वहां के चिकित्सकों ने अस्पताल परिसर में प्रसूता को घुमाने के लिए कहा था, लेकिन पीड़ा की वजह से वह चल नहीं पा रही थीं।
विज्ञापन
इस पर परिवार के लोगों ने जमीन पर चादर बिछा कर उसे लिटा दिया और पंखा करने लगें। इस दौरान प्रसूता का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो में प्रसूता ने पति ने बताया कि सीएचसी में पीने के लिए पानी नहीं है। शौचालय गंदे पड़े हैं।
तीन घंटे तक इंतजार करने के बाद बेड़ मिला। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. पवन कुमार ने बताया कि सोमवार को आंधी की वजह से ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। मंगलवार सुबह तक इनर्वटर चला है।
इसके बाद वह भी बंद हो गया। वार्ड में गर्मी लगने की वजह से प्रसूता बाहर आकर लेट गई थी। डॉ. पवन ने बताया कि वार्ड में भर्ती मरीजों की जिम्मेदारी स्टाफ नर्स पूनम पटेल की है। उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया गया है। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।