फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Vehicles will run on Saraini bridge in January, construction of bridge on Yamuna river in final stage

Kanpur Dehat : जनवरी में सरैनी पुल पर दौड़ेंगे वाहन, यमुना नदी पर पुल का निर्माण अंतिम चरण में

Mon, 12 Dec 2022 08:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Vehicles will run on Saraini bridge in January, construction of bridge on Yamuna river in final stage
सरैनी पुल पर काम करते मजदूर। संवाद - फोटो : AKBARPUR
राजपुर। बीहड़ पट्टी के खोजा रामपुर गांव में यमुना नदी पर जालौन जिले को जोड़ने वाले निर्माणाधीन सरैनी पुल का काम अब लगभग अंतिम चरण में चल रहा है। जनवरी में इस पुल पर वाहन फर्राटा भर सकेंगे। इसके लिए शेष काम को तेजी से पूरा कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कानपुर देहात व जालौन जनपद को जोड़ने के लिए बीहड़ पट्टी के खोजा रामपुर गांव किनारे यमुना नदी में 12 वर्ष पहले सरैनी पुल का निर्माण शुरू हुआ था। इस पुल में कभी बजट तो कभी यमुना का पानी निर्माण में बाधा बना हुआ था।
विज्ञापन

अब अंतिम पिलर का काम पूरा हो चुका है। अब यहां अंतिम चरण का काम चल रहा है। सेतु निगम के अवर अभियंता रुहउल्लाह खान ने बताया कि 25 दिसंबर तक पुल पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। इसके बाद यहां से दो पहिया वाहन निकल सकेंगे। एक जनवरी से भारी वाहनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 गांवों के लोगों को आवागमन में मिलेगी सहूलियत
पुल संचालन होने से बीहड़ पट्टी के बेहमई, खोजा रामपुर, अनवा, बकसौंधी, भाल, दमनपुर, डौडियापुर, जैसलपुर, महदेवा व जालौन जिले के पाल सरैनी, निपय्यापुर, चुर्खी, न्यामतपुर, सिकन्ना, दहेलखंड, लोना, सिम्हौरा, बिकना, निपइय्या, नरहान समेत लगभग 50 गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed