{"_id":"623a28ae758ab9036b7abf95","slug":"kanpur-dehat-vehicles-will-leave-without-stopping-through-the-upgrade-system-of-bara-toll-plaza-akbarpur-news-knp6869421118","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : बारा टोल प्लाजा के अपग्रेड सिस्टम से बिना रुके निकलेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : बारा टोल प्लाजा के अपग्रेड सिस्टम से बिना रुके निकलेंगे वाहन
विज्ञापन
बारा टोल के सिस्टम को अपग्रेड करते इंजीनियर। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। बारा टोल की 18 लेनों के इलेक्ट्रानिक सिस्टम मंगलवार देर शाम से अपग्रेड करने शुरू किए गए। इससे यहां से निकलने वाले वाहनों को फास्टैग रीड न होने, बैरियर न खुलने सहित अन्य समस्याओं से राहत मिल सकेगी। टोल का सिस्टम अपग्रेड करने के लिए मंगलवार रात दो घंटे के लिए दोनों ओर की चार-चार लेनों पर आवागमन बंद रखा गया। इससे छिटपुट जाम की स्थिति बनती रही।
अकबरपुर क्षेत्र के बारा टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों चालकों को आए दिन फास्टैग रीड न होने, बैरियर खुलने सहित अन्य तकनीकी खामियों से जूझना पड़ता है। इससे फास्टैग होने के बावजूद टोल कटने के लिए वाहन चालकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता और समय की बर्बादी होती।
जिसे देखते हुए भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से बारा टोल के सिस्टम को अपग्रेड करने का काम शुरू कराया गया है। इसके तहत कैमरा, वाईफाई सिस्टम व सेंसर सहित अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइसों को परिवर्तित किया जा रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार रात 10 से 12 बजे तक मशीनों को बदलने का काम किया गया। इससे दोनों ओर की चार-चार लेन का आवागमन रोका गया। टोल के डीजीएम मनोज वर्मा ने बताया कि दो घंटे के अंतराल में हाइवे के दोनों ओर की चार-चार लेनों को बंद कर सिस्टम अपग्रेड करने का काम शुरू किया गया था।
सिस्टम अपग्रेड होने से वाहन सवारों को आवागमन में सहूलियत मिल सकेगी। वहीं एनएचएआई के परियोजना निदेशक पंकज मिश्रा ने बताया कि वाहन सवारों को पहले से अच्छी व्यवस्था देने के लिए नए सिस्टम लगाए जा रहे हैं।