फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Uproar over the death of the mother, the maternal side first accused the murder, later the settlement was done

कानपुर देहात : प्रसूता की मौत पर हंगामा, मायके पक्ष ने पहले लगाया हत्या का आरोप बाद में किया समझौता

Thu, 02 Jun 2022 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Uproar over the death of the mother, the maternal side first accused the murder, later the settlement was done
मैना की मौत पर बिलखते परिजन । संवाद - फोटो : AKBARPUR
सिकंदरा। थाना क्षेत्र के गुरदही बुजुर्ग डेरा गांव में प्रसव के बाद से बीमार चल रही प्रसूता की बुधवार को हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे इसी बीच उसकी मौत हो गई। मायके से आए भाइयों ने हत्या का आरोप लगा हंगामा किया लेकिन बाद में समझौता कर लिया। इस पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

गुरदही बुजुर्ग डेरा गांव निवासी मान सिंह नायक की पत्नी मैना देवी (40) को जिला अस्पताल में दस दिन पूर्व प्रसव हुआ था। प्रसव के बाद से वह बीमार थी। उसके पहले ही तीन पुत्र व दो पुत्रियां है। मैना की तबीयत में सुधार होने पर पति मान सिंह मंगलवार को उसे घर लेकर आया था।
विज्ञापन

बुधवार को उसे खून चढ़ाने के लिए फिर अस्पताल बुलाया गया था। बुधवार सुबह मैना की तबीयत अचानक फिर बिगड़ गई। उसने पेट दर्द की शिकायत की। इस पर पति उसे जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहा था, लेकिन इसी बीच उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पर मायके सिकंदरा के डडी डेरा निवासी भाई कप्तान सिंह व मनोज गांव पहुंचे। उन्होंने ससुरालियों पर बहन की हत्या का आरोप लगा हंगामा किया और यूपी-112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुुंची लेकिन परिजनों ने मायके वालों को समझा बुझाकर शांत करा दिया। कार्रवाई से इनकार पर पुलिस लौट गई।

बाद में गांव स्थित खेत में शव का अंतिम संस्कार किया गया। थाना निरीक्षक राम गोविंद मिश्रा ने बताया कि महिला प्रसव के बाद से बीमार थी। उसकी अचानक मौत हो गई। किसी ने कोई तहरीर नहीं दी। इसकी वजह से पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed