फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Uncontrolled bike to save a cat on the road, woman killed, son injured

Kanpur Dehat: सड़क पर अचानक आ गई बिल्ली, बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक, महिला की मौत और बेटा घायल

Tue, 04 Apr 2023 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 04 Apr 2023 11:34 PM IST
सार

रसूलाबाद-बेला रोड पर बिलहा गांव के पास अचानक सड़क पर बिल्ली आ गई। उसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

विज्ञापन
Kanpur Dehat : Uncontrolled bike to save a cat on the road, woman killed, son injured
बिल्ली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर देहात के रसूलाबाद में बिलहा गांव के पास अचानक सड़क पर बिल्ली आने पर उसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि बेटा मामूली रूप से चोटिल हुआ। महिला अपने बेटे के साथ बेटी की शादी के लिए लड़का देखने जा रही थी।

विज्ञापन

सूचना पर सीएचसी पहुंचे परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कहकर शव को साथ ले गए। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। गाऊपुर निवासी किसान सरवन के परिवार में पत्नी रमादेवी (60), बेटा कुलदीप, बेटी रूचि, नीलम, रूबी व माया हैं।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर रामादेवी बेटे कुलदीप के साथ बाइक से छिबरामऊ में माया के लिए वर देखने जा रही थीं। रसूलाबाद-बेला रोड पर बिलहा गांव के पास अचानक सड़क पर बिल्ली आ गई। उसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे रमादेवी के सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि कुलदीप मामूली घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी रसूलाबाद पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने रमादेवी को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी के डॉ. सौरभ शाक्य ने बताया कि मृतका के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को घर ले गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed