{"_id":"6280083a3e26787c9a0d8b82","slug":"kanpur-dehat-two-people-including-youth-died-in-suspicious-circumstances-cause-of-death-not-known-akbarpur-news-knp6968113100","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : संदिग्ध हालात में युवक समेत दो की जान गई, मौत के कारणों का नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : संदिग्ध हालात में युवक समेत दो की जान गई, मौत के कारणों का नहीं चला पता
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर व मंगलपुर क्षेत्र निवासी दो लोगों की शनिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दो को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक मौत की वजह नहीं बता सके।
अकबरपुर क्षेत्र के बारा निवासी हमीद अहमद (50) की शनिवार सुबह अचानक हालत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर घर में गिर गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
ईएमओ डॉ. निशांत पाठक ने बताया कि हमीद के बेटे आमिर ने पिता के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह लोग शव लेकर घर चले गए। वहीं, मंगलपुर के औरंगाबाद निवासी अनीस मोहम्मद (23) को फाइलेरिया था। उसे कई दिनों से बुखार भी आ रहा था।
विज्ञापन
शनिवार को अनीस की हालत बिगड़ी, तो परिजन उसे सीएचसी हवासपुर ले गए। वहां से डॉक्टर ने अनीस को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी सांसे थम गईं। अस्पताल में ईएमओ डॉ. निशांत पाठक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए।