फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Two children died after brick wall collapses after rain

आसमान से बरसी आफत: बारिश के बाद ईंट की दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 30 Jun 2022 01:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 30 Jun 2022 01:03 PM IST
सार

यूपी के कानपुर देहात में ईंट की दीवार गिरने से दबकर दो बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Kanpur Dehat: Two children died after brick wall collapses after rain
मासूम की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में बारिश के बाद ईंट की दीवार गिरने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रहलाद पुर गांव के तिलक सिंह नायक ने बताया कि उसके तीन बच्चे बड़ी पुत्री खुशी (10), दिलखुश (8) व अंकित (5) थे।

विज्ञापन


कच्ची झोपड़ी के ऊपर पॉलीथीन का तिरपाल डालकर गुजर-बसर करता है। वहीं उसी के समीप तिलक सिंह की मां अंगूरी देवी का एक छोटा सा कमरा है। बुधवार रात दोनों बच्चे दिलखुश व अंकित दादी अंगूरी देवी के पास बैठ कर खाना खा रहे थे। बारिश के बाद तेज हवा चलने से ईंट की दीवार दोनों सगे भाइयों के ऊपर गिर गई।
विज्ञापन


जिससे दोनों घायल हो गए। इलाज के लिए परिजन दोनों को जिला अस्पताल ले गए। रास्ते में दिलखुश की मौत हो गई। अंकित को जिला अस्पताल से कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया। अंकित की कानपुर पहुंचते ही मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed