{"_id":"62bd51c1866b987ec30a7c20","slug":"kanpur-dehat-two-children-died-after-brick-wall-collapses-after-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान से बरसी आफत: बारिश के बाद ईंट की दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान से बरसी आफत: बारिश के बाद ईंट की दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 30 Jun 2022 01:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 30 Jun 2022 01:03 PM IST
सार
यूपी के कानपुर देहात में ईंट की दीवार गिरने से दबकर दो बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मासूम की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर देहात में बारिश के बाद ईंट की दीवार गिरने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रहलाद पुर गांव के तिलक सिंह नायक ने बताया कि उसके तीन बच्चे बड़ी पुत्री खुशी (10), दिलखुश (8) व अंकित (5) थे।
विज्ञापन
कच्ची झोपड़ी के ऊपर पॉलीथीन का तिरपाल डालकर गुजर-बसर करता है। वहीं उसी के समीप तिलक सिंह की मां अंगूरी देवी का एक छोटा सा कमरा है। बुधवार रात दोनों बच्चे दिलखुश व अंकित दादी अंगूरी देवी के पास बैठ कर खाना खा रहे थे। बारिश के बाद तेज हवा चलने से ईंट की दीवार दोनों सगे भाइयों के ऊपर गिर गई।
विज्ञापन
जिससे दोनों घायल हो गए। इलाज के लिए परिजन दोनों को जिला अस्पताल ले गए। रास्ते में दिलखुश की मौत हो गई। अंकित को जिला अस्पताल से कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया। अंकित की कानपुर पहुंचते ही मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन