फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Two accused who fled after killing a woman in Maharashtra arrested from Rahim Nagar town of Rasulabad

Kanpur Dehat : महाराष्ट्र में महिला की हत्या कर भागे दो आरोपी रसूलाबाद के रहीम नगर कस्बे से गिरफ्तार

Mon, 01 Aug 2022 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Two accused who fled after killing a woman in Maharashtra arrested from Rahim Nagar town of Rasulabad
अवधेश। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में महिला की हत्या कर भागे दो आरोपियों को एसटीएफ की टीम ने रसूलाबाद के रहीम नगर कस्बे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से महिला का मोबाइल भी बरामद हुआ है। एसटीएफ ने दोनों हत्यारोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए रसूलाबाद थाना पुलिस को सौंपा।
विज्ञापन

एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शनिवार को महाराष्ट्र में ठाणे शहर के थाना नारपोली के एपीआई चेतन पाटिल टीम के साथ एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ पहुंचे थे।
विज्ञापन

वहां पुलिस अधिकारियों को बताया कि नारपोली थानाक्षेत्र में एक जुलाई को नफीसा नाम की महिला की हत्या हुई थी। उसके हत्यारोपी सत्यम सिंह व अवधेश सिंह कानपुर देहात या फतेहपुर जिले में छिप कर रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ की टीम ने सर्विलांस की मदद से दोनों आरोपियों का ठिकाना ढूंढ लिया। रविवार को एसटीएफ के दरोगा फिरोज खां की अगुवाई में टीम कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र के रहीम नगर कस्बे में पहुंची।
पुलिस ने यहां से दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सत्यम सिंह मूलरूप से फतेहपुर के असोथर क्षेत्र के सरायखाली का रहना वाला है। अवधेश रहीम नगर में ही रहता है। टीम ने हत्यारोपियों के पास से दोनों के आधार कार्ड व दो मोबाइल फोन बरामद किए। इनमें एक मोबाइल फोन नफीसा का है।
एएसपी के मुताबिक दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रसूलाबाद पुुलिस को सौंप दिया गया। थाने में आगे की कार्रवाई नारपोली थाना पुलिस कर रही है। पूछताछ में सत्यम ने बताया कि वह नफीसा को जानता था। उसके साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था।
दारू पीने को लेकर नफीसा आए उससे झगड़ा करती थी। एक जुलाई को वह नशे में घर पहुंचा, तो नफीसा फिर झगड़ा करने लगी। विवाद बढ़ने पर उसने नशे में नफीसा की हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने अवधेश व दो अन्य लोगों के साथ मिलकर शव को एक स्थान पर छिपा दिया।

वह और अवधेश पुलिस से बचने के लिए स्थान बदल-बदल कर दिन गुजार रहे थे। रविवार को दोनों एक काम से सिलसिले में मिले, तो एसटीएफ की टीम ने दबोच लिया। नारपोली थाना पुलिस की टीम सोमवार को हत्यारोपियों को कोर्ट में पेश करेगी। इसके बाद बी वारंट मिलने पर दोनों को महाराष्ट्र ले जाएगी।

सत्यम। संवाद

सत्यम। संवाद- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed