{"_id":"646f8374a953afaea4060853","slug":"kanpur-dehat-trying-to-misdeed-with-innocent-on-the-pretext-of-getting-toffee-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: टॉफी दिलाने के बहाने मासूम से किया दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने आरोपी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: टॉफी दिलाने के बहाने मासूम से किया दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने आरोपी को पीटा
Thu, 25 May 2023 09:24 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 25 May 2023 09:24 PM IST
सार
यूपी के कानपुर देहात में मासूम बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। बच्ची के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर देहात में रूरा क्षेत्र के एक गांव में बुआ घर आई सात साल की बच्ची को गांव का एक युवक टॉफी दिलाने के बहाने प्राथमिक विद्यालय में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया। जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंपा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
देवराहट क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की बेटी सरकारी स्कूल में कक्षा दो में पढ़ती है। किसान ने बताया कि बहन की सास की पिछले दिनों मौत हो गई। इस पर वह रूरा निवासी बहन के घर गम में शरीक होने के लिए बेटी के साथ आया था। बुधवार के बहन की सास की तेहरवीं थी। रात करीब आठ बजे बेटी घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान गांव का शिशुपाल वहां पहुंचा और बेटी को टॉफी दिलाने के बहाने घर से कुछ दूरी पर स्थित प्राथमिक विद्यालय में ले गया। वहां दुष्कर्म का प्रयास किया।
बेटी के शोर मचाने पर उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने आरोपी शिशुपाल को पकड़कर जमकर पीटा। इसके बाद थाना पुलिस को सूचना देकर आरोपी को उन्हें सौंप दिया। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म का प्रयास और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को अदालत में पेश किया गया। वहां से न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया।