{"_id":"64497f7d33107f739403a814","slug":"kanpur-dehat-truck-rammed-into-a-dumper-from-behind-on-kanpur-lucknow-highway-in-unnao-driver-killed-kanpur-news-c-12-1-201920-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: उन्नाव में कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर डंपर में पीछे से टकराया ट्रक, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: उन्नाव में कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर डंपर में पीछे से टकराया ट्रक, चालक की मौत
विज्ञापन
मूसानगर। उन्नाव जिले में कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर सड़क किनारे खड़े पंचर डंपर में पीछे से ट्रक के टकराने से मूसानगर निवासी चालक की मौत हो गई। इसकी सूचना परिजनों को मिली तो वह बिलख पड़े।
उन्नाव में कानपुर-लखनऊ राजमार्ग किनारे पंचर डंपर से बुधवार को भूसी लादकर जा रहा ट्रक पीछे से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक मूसानगर थानाक्षेत्र के सुल्तनापुर निवासी प्रवीण (22) की मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस ने फोन पर परिजनों को दी।
इससे परिवार के लोग बिलख पड़े। वहीं, जानकारी पर घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। मां कुंती ने बताया कि 10 दिन पहले बेटा गाड़ी लेकर जाने की बात कह कर गया था। उसने जल्दी ही वापस आने की बात भी कही थी।
विज्ञापन
मंगलवार की शाम को उससे फोन पर बात भी हुई थी। वहीं, बुधवार की सुबह उसकी मौत की खबर मिली। प्रवीण के बड़े भाई छत्रपाल यादव व पिता बलवीर सिंह ग्रामीणों के साथ उन्नाव के लिए रवाना हो गए।