{"_id":"644d77e7bb9b329bd90fbf7d","slug":"kanpur-dehat-troubled-by-domestic-discord-the-father-of-a-soldier-hanged-himself-in-the-house-kanpur-news-c-12-1-207430-2023-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: फौजी के पिता ने घर में फंदा लगाकर दी जान, घरेलू कलह से था परेशान, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: फौजी के पिता ने घर में फंदा लगाकर दी जान, घरेलू कलह से था परेशान, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 30 Apr 2023 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 01:32 AM IST
सार
थाना प्रभारी रामगोविंद मिश्र ने बताया कि घरेलू कलह के चलते आफाक के खुदकुशी करने की बात सामने आई है। छोटे बेटे मुनाफ की तहरीर पर सूचना दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फौज में तैनात उस्मान को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
फांसी का फंदा
- फोटो : फांसी का फंदा
विस्तार
कानपुर देहात के रसूलाबाद में शुक्रवार देर रात एक फौजी के पिता ने घरेलू कलह से परेशान होकर दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
असालतगंज के मजरा असमल निवासी आफाक (60) पहले ऑटो चलाते थे। उनका बड़ा बेटा उस्मान फौज में नौकरी करता। इस समय वह कश्मीर में तैनात है। बेेटे की नौकरी लगने के बाद असमल ने ऑटो चलाना बंद कर दिया था।
विज्ञापन
ग्रामीणों की मानें तो शराब की लत को लेकर शुक्रवार रात पत्नी रिजवाना से आफाक की कहासुनी व मारपीट हुई थी। इसके बाद आफाक कमरे में सोने के लिए गए। देर रात उन्होंने कमरे में ही पंखे के हुक में दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह परिजन कमरे में पहुंचे, तो फंदे से लटका शव मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। आफाक की मौत से पत्नी रिजवाना, बेटे उस्मान, मुनाफ और बेटियों का रोकर बुरा हाल रहा।
थाना प्रभारी रामगोविंद मिश्र ने बताया कि घरेलू कलह के चलते आफाक के खुदकुशी करने की बात सामने आई है। छोटे बेटे मुनाफ की तहरीर पर सूचना दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फौज में तैनात उस्मान को सूचना दे दी गई है।