{"_id":"5d9659968ebc3e93bd109adf","slug":"kanpur-dehat-transport-akbarpur-news-knp5175697149","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की बिक्री में गिरावट, परिवहन विभाग को पौने दो करोड़ का घाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की बिक्री में गिरावट, परिवहन विभाग को पौने दो करोड़ का घाटा
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में पिछले वर्ष की अपेक्षा इस साल वाहनों की बिक्री कम हुई है। कार की बिक्री में 10 और बाइक में पांच फीसदी की गिरावट आई है। नवरात्रि में भी वाहनों की खरीद नहीं बढ़ी है। वाहनों की खरीद में कमी आने से परिवहन विभाग को पौने दो करोड़ रुपये के राजस्व का घाटा हुआ है।
पिछले वित्तीय वर्ष के छह माह (अप्रैल से सितंबर तक) की तुलना में इस बार जिले में कार और बाइक की बिक्री घट गई है। सहायक परिवहन अधिकारी ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष के छह माह में 713 और इस वित्तीय वर्ष के छह माह में 649 कारों का ही रजिस्ट्रेशन हो सका। इसी तरह पिछले वित्तीय वर्ष के छह महीने में बाइक के 10 हजार 23 रजिस्ट्रेशन हुए थे। इस साल 9708 बाइकों का ही पंजीकरण हुआ है।
विभाग की माने तो इस बार दस करोड़ 26 लाख 39 हजार रुपये का लक्ष्य दिया गया था। लक्ष्य की अपेक्षा विभाग जिले में आठ करोड़ 55 लाख 19 हजार रुपये ही पा सका। कानपुर देहात को बाइक, स्कूटर और कार (नॉन ट्रांसपोर्ट) के लिए 1026.39 करोड़ का लक्ष्य दिया गया था। इसमें 855.19 करोड़ रुपये ही हासिल कर सका। इससे विभाग को 171.20 करोड़ का घाटा हुआ है। इस वित्तीय वर्ष में 28 फीसदी लक्ष्य बढ़ाया गया था।
विज्ञापन
विभाग की उम्मीद थी कि लक्ष्य से 24 फीसदी रजिस्ट्रेशन होना चाहिए था। ऐसा नहीं हो सका। एआरटीओ प्रशासन मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि कार और बाइकों की बिक्री में गिरावट आई है।