फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat train

रूरा ओवरब्रिज निर्माण का श्रीगणेश

Sun, 01 Mar 2020 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat train
रूरा में रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण के लिए भूमि पूजन करते सांसद देवेंद्र सिंह व मौजूद विधायक प्रतिभ? - फोटो : AKBARPUR
रूरा (कानपुर देहात)। कस्बे के पश्चिमी रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण 44.50 करोड़ रुपये से प्रस्तावित है। शनिवार को ओवरब्रिज निर्माण के लिए अकबरपुर सांसद और अकबरपुर-रनियां विधायक ने भूमि पूजन किया। रेलवे के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पश्चिमी रेलवे फाटक 94 बी ट्रेनों की आवाजाही के लिए थोड़ी-थोड़ी देर में बंद किया जाता है। इससे वाहनों की कतार लग जाती है। फाटक खुलने पर जाम लगता है। जाम से निजात के लिए रेलवे ओवर ब्रिज की मंजूरी मिली है। ओवरब्रिज निर्माण की कुल लागत 44.50 करोड़ रुपये प्रस्तावित है। पिलर के लिए पाइलिंग का काम छह माह पूर्व शुरू करा दिया गया था। शनिवार दोपहर प्राथमिक विद्यालय प्रथम के परिसर में सेतु निगम द्वारा बनाए गए अस्थाई निर्माण कार्यशाला में पहुंचे अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले, अकबरपुर-रनियां विधायक प्रतिभा शुक्ला, रेलवे के परियोजना निदेशक केएल ओझा व रेलवे महाप्रबंधक राकेश सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया। सांसद ने कहा कि इस बहुप्रतिक्षित ओवरब्रिज के निर्माण से लोगों को जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

अक्सर रेलवे फाटक को पार करने के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं पर भी लगाम लगेगी। ओवरब्रिज निर्माण कार्य एक साल में पूरा होने की उम्मीद है। रेलवे के परियोजना निदेशक केएल ओझा ने कहा कि 945 मीटर लंबा व साढ़े सात मीटर चौड़ाई वाला रेलवे ओवरब्रिज एक साल में बनाने का लक्ष्य है। निर्माण की कुल लागत 44. 50 करोड़ रुपये है। इसमें रेलवे का हिस्सा 9.25 करोड़ रुपये है। प्रमुख व्यवसायी रामजी गुप्ता ने परियोजना निदेशक से ओवरब्रिज निर्माण में डेरापुर को जाने वाले मार्ग में आने वाले व्यवधान की बात रखी। परियोजना निदेशक ने कहा कि भौगोलिक स्थिति देखकर ही निर्माण कराया जाएगा। सर्विस लेन से डेरापुर रोड की ओर के आवागमन को जोड़ा जाएगा। रजोल शुक्ला, राजू सिंह, दिनेश पालीवाल, बृजेंद्र, संजय द्विवेदी, अर्चना मिश्रा, बृजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed