फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Tractor driver killed in container collision, family members jammed, dead body picked up after four hours

Kanpur News: कंटेनर की टक्कर में ट्रैक्टर चालक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम, चार घंटे बाद उठा शव

Mon, 01 May 2023 01:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Tractor driver killed in container collision, family members jammed, dead body picked up after four hours
रसूलाबाद। उसरी गांव के पास शनिवार देर रात कंटेनर व ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर मौत हो गई। वहीं, चालक के चाचा, भाई समेत चार लोग घायल हो गए। कंटेनर की टक्कर से ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर रसूलाबाद-बेला मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया। तब करीब चार घंटे बाद पुलिस शव उठा सकी और जाम खुला।
विज्ञापन


उसरी गांव निवासी नीरज (35) शनिवार को अपने ट्रैक्टर से गांव के ही जीत सिंह के गेहूं की कटाई व मड़ाई करने मलखानपुर ईंट भट्टे के पास स्थित खेत गया था। वह मजदूरी के लिए अपने चाचा मुन्नू (60), सगे भाई सुशील (30), गांव के रामसेवक के पुत्र गोलू व छोटेलाल के पुत्र शिवम (18) को ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात ट्रैक्टर ट्राॅली पर गेहूं की बोरियां लादकर नीरज सभी के साथ वापस उसरी गांव लौट रहा था। ट्रैक्टर ट्राॅली पर लदी गेहूं की बोरियों पर चारों मजदूर भी बैठे थे। उसरी गांव के पास करीब 12:30 बजे बेला औरया के तरफ से आ रहे अनियंत्रित कंटेनर ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ट्रैक्टर चालक नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। उसके चाचा मुन्नू, भाई सुशील समेत चारों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन और पुलिसकर्मी घायलों को सीएचसी ले गए।

वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने सभी घायलों की हालत नाजुक कानपुर नगर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। इधर, नीरज की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर रसूलाबाद-बेला मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।

शव उठाने की कोशिश करने पर पुलिस वालों से नोकझोंक भी हुई। स्थिति बिगड़ती देख सीओ आशापाल सिंह और थाना प्रभारी रामगोविंद मिश्रा, अपराध निरीक्षक रणजीत सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।


पुलिस अफसरों ने हादसे की एफआईआर दर्ज कर कंटेनर चालक पर कार्रवाई और आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया। तब रविवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे के बाद जाम खुला और वाहनों का आवागमन सुचारु हो सका। थाना प्रभारी ने बताया कि नीरज के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed