फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Three meanings arose simultaneously in Usri village, so the eyes of the people spilled

Kanpur Dehat : उसरी गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां, तो छलकीं लोगों की आंखें

Sun, 30 Oct 2022 01:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 01:43 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Three meanings arose simultaneously in Usri village, so the eyes of the people spilled
उसरी गांव में तीन अर्थियां उठने पर मौजूद भीड़। संवाद - फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले देवर, भाभी व भतीजे के शवों का शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया। उसरी गांव में एक परिवार से तीन लोगों की अर्थियां एक साथ उठीं तो परिजनों के साथ मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी भर आईं। दुख के चलते गांव के कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले।
विज्ञापन

भाई दूज पर उसरी गांव निवासी योगेंद्र, भाभी प्रीति व उनके बेटे व पारिवारिक भतीजे अमन के साथ बाइक से गुरुवार को कुढ़वा मैथा गांव जा रहा था। रसूलाबाद-कानपुर रोड पर पहाड़ीपुर गांव के पास रोडवेज बस की टक्कर से योगेंद्र की मौके पर मौत हो गई थी।
विज्ञापन

वहीं, प्रीति व अमन ने हैलट में दम तोड़ दिया था। इससे परिजनों के साथ ही गांव वाले भी दुखी थे। शनिवार को तीनों लोगों के शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाए जाने लगे तो परिजन उनसे लिपट कर बिलख पड़े। इस दौरान मौके पर जुड़े लोगों की आंखें भी छलक आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम संस्कार में आसपास के गांव से भी लोग पहुंचे। गांव पहुंचकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य उदय प्रताप सिंह, हरगोविंद सिंह, शिवजी द्विवेदी, निराला, अनिल आजाद, नेता पाठक, घनश्याम शुक्ला, प्रधान साधना देवी ने दुख जताया।
दंगल व मेला हुआ निरस्त
दिवाली पर होने वाले पांच दिवसीय कार्यक्रम का समापन ऐसा होगा यह किसी ने नहीं सोचा था। उसरी गांव के लोगों ने बताया कि वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुरूप भैया दूज पर मिट्टी के बर्तनों का मेला लगता है। साथ ही यहां पर दो दिवसीय दंगल व रामलीला का आयोजन होता चला रहा है।

यहां मिट्टी के बर्तन खरीदने लोग दूर-दूर से आते थे। इस बार हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत ने सभी को दुखी कर दिया। इससे दंगल व मेला निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed