{"_id":"6349bfe0c6c9a67848341ac5","slug":"kanpur-dehat-there-was-a-scuffle-with-two-traders-in-akbarpur-and-rura-crossed-lakhs-of-rupees-akbarpur-news-knp723308418","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : अकबरपुर व रूरा में दो व्यापारियों से हुई टप्पेबाजी, लाखों रुपये किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : अकबरपुर व रूरा में दो व्यापारियों से हुई टप्पेबाजी, लाखों रुपये किए पार
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कस्बे के स्टेट बैंक रोड पर टप्पेबाज ने झांसा देकर एक मूंगफली व्यापारी की कार से नोटों से भरा बैग पार कर दिया। बैग में सवा लाख रुपये व कागजात थे। वहीं, रूरा में टप्पेबाज ने एक पेंट व्यापारी की दुकान से गुल्लक पार कर दी। इसमें बिक्री के डेढ़ लाख से अधिक रुपये रखे थे। पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है।
मूसानगर निवासी अमित कुमार गुप्ता मूंगफली का कारोबार करते हैं। वह शुक्रवार को कार लेकर व्यापारियों से तगादा वसूलने निकले थे। अकबरपुर में पावर हाउस वाली के सामने कार में बैठे थे। उसी दौरान एक व्यक्ति आया और कार का अगला पहिया पंचर होने की बात कही।
वह कार से उतर कर पहिया बदलने लगे, इसी दौरान टप्पेबाज कार में रखा बैग लेकर भाग गया। जानकारी पर युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष झब्बू अग्रवाल व पूर्व सभासद बबलू भारती ने पुलिस को घटना की सूचना दी। कस्बा चौकी प्रभारी शोभित कटियार ने मौके पर पहुंचकर अमित से घटना की जानकारी ली। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
उधर, भटौली निवासी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता की रूरा में ही हार्डवेयर और पेंट की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार की दोपहर वह दुकान में बैठे थे। उसी दौरान बाइक से दो युवक आए और पेंट का पांच लीटर का पैक मांगा। इस पर उन्होंने बड़ा पैक नहीं होने की बात कही।
युवकों ने पड़ोस की दुकान से लाकर देने को कहा तो धर्मेंद्र वहां चले गए। इसी बीच युवक दुकान में रखी गुल्लक उठाकर भाग गए। लौटने पर धर्मेंद्र को टप्पेबाजी का एहसास हुआ। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कारोबारी की तहरीर रिपोर्ट दर्ज की गई है।