फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : The young man reached for the second marriage, the wife informed the police, the groom ran away

कानपुर देहात : दूसरी शादी करने पहुंचा युवक, पत्नी ने पुलिस को दी सूचना, भागा दूल्हा

Fri, 18 Feb 2022 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : The young man reached for the second marriage, the wife informed the police, the groom ran away
पुखरायां। पति के दूसरी शादी करने की जानकारी पर महिला ने डायल 1090 पर सूचना दे दी। इस पर पुलिस भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के देवीपुर गांव पहुंची तो बरातियों ने अभद्रता की।
विज्ञापन

वहीं सूचना पर भोगनीपुर कोतवाली और सट्टी थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा तो दूल्हा व बराती मौके से भाग निकले। पुलिस ने दूल्हे के पिता को मौके से हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के कंचनमढ़ी गांव निवासी शिवसिंह की पत्नी पिंकी देवी ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 2014 में हुआ था। एक छह साल की बेटी शिवानी है। शादी के बाद से पति मारपीट करते थे। इसमें ससुर, जेठ, देवर साथ देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली में शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं होने पर वह चार साल पहले मायके चली गई थी। एक महीना पूर्व पति उसे फिर से ससुराल ले गया और मारपीट करने लगा। इस पर वह दोबारा हमीरपुर थाना कुरारा के खरौंज गांव स्थित मायके में लौट आई।
इस दौरान पता चला कि पति भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के देवीपुर गांव में दूसरी शादी करने जा रहे हैं। बुधवार की रात जब पति रिश्तेदार और ग्रामीणों के साथ बरात लेकर देवीपुर गांव पहुंचे तो उसने डायल 1090 पर सूचना दी।
इस पर देवीपुर पुलिस चौकी के दो सिपाही गांव पहुंचे तो बरातियों ने अभद्रता की। सूचना पर भोगनीपुर कोतवाली और सट्टी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो बराती व पति शिवसिंह मौके से भाग निकले।

पुलिस ने दूल्हे के पिता रामचंद्र को हिरासत में लिया है। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक की पत्नी की शिकायत पर शादी रुकवा दी गई है। वहीं, महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बेटी की सुरक्षा और भरण पोषण दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed