फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   young man hanged himself with a muffler, there used to be a dispute with his relatives about drinking alcohol

Kanpur Dehat: युवक ने मफलर से फंदा लगाकर दी जान, शराब पीने को लेकर परिजनों से होता था विवाद

Mon, 26 Jun 2023 01:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 26 Jun 2023 01:41 AM IST
सार

इंस्पेक्टर अपराध अब्दुल कलाम ने बताया कि शराब के नशे को लेकर महेंद्र का आए दिन परिजनों से विवाद होने की जानकारी मिली है। मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
young man hanged himself with a muffler, there used to be a dispute with his relatives about drinking alcohol
फांसी का फंदा - फोटो : फांसी का फंदा

विस्तार

कानपुर देहात में रामपुर शिवली गांव निवासी एक युवक ने रविवार की दोपहर को घर में छत पर लगे पंखे के कुंडे में मफलर से फंदा लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। रामपुर शिवली गांव निवासी महेंद्र यादव (30) शराब के नशे का आदी था।

विज्ञापन

इसके चलते परिजनों व पत्नी से आए दिन विवाद होता था। रविवार की दोपहर में महेंद्र ने घर के एक कमरे में लगे पंखे के कुंडे में मफलर से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो महेंद्र को फंदे से लटका देख चीख पड़े। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस को परिजनों ने बताया कि वह शराब के नशे में आए दिन पत्नी व अन्य सदस्यों से विवाद करता था। इसके चलते पत्नी कंचन तीन माह से मायके में रह रही है। महेंद्र की मौत से मां उर्मिला व अन्य परिजन बिलखते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed