{"_id":"632cc7f29d779908a12fdf7c","slug":"kanpur-dehat-the-roof-of-the-kutcha-house-fell-in-the-rain-the-child-died-four-people-were-injured-pukhrayan-news-knp7195730119","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : बारिश में गिरी कच्चे घर की छत, बालक की मौत, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : बारिश में गिरी कच्चे घर की छत, बालक की मौत, चार लोग घायल
विज्ञापन
क्योटरा गांव में गिरी कच्चे घर की छत। संवाद
- फोटो : PUKHRAYAN
कानपुर देहात/पुखरायां। जिले में बारिश का सिलसिला गुरुवार को भी दिनभर चलता रहा। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में बारिश के चलते कच्चे घर गिरने से एक बालक की मलबे में दबकर मौत हो गई।
वहीं, घायल चार लोगों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं, जिले के कई हिस्सों में कच्चे मकान गिरने से लोगों की गृहस्थी बर्बाद हो गई। मुख्य मार्गों व गलियों में जलभराव के चलते कई स्कूलों में बच्चे नहीं पहुंचे। लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।
तेज हवा के साथ मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश बुधवार के बाद गुरुवार को भी दिनभर रुक-रुक कर होती रही। इससे भोगनीपुर के क्योटरा गांव निवासी कैलाश की पक्की दीवार पड़ोसी हरिशचंद्र के घर पर गिर गई। वहीं, दीवार के भार से हरिशचंद्र के कच्चे घर के एक कमरे की छत गिर गई।
विज्ञापन
कमरे में सो रहे हरिशचंद्र, पत्नी अनीता व बेटा सज्जन मलबे में दब गए। आवाज सुनकर पड़ोसी और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीनों को मलबे से निकालकर पुखरायां सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉ. प्रीती ने सज्जन को मृत घोषित कर दिया।
वहीं हरिशचंद्र व अनीता की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे सट्टी थाने के उपनिरीक्षक उमेश चंद्र ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
उधर, भोगनीपुर के पिपरी गांव में रामकिशन के कच्चे घर की छत गिरने से बेटा महेंद्र और बहू रचना मलबे में दब गए। लोगों ने उन्हें निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में दंपती को जिला अस्पताल रेफर किया गया।