{"_id":"62605e93bf111375331b540c","slug":"kanpur-dehat-the-laborer-hanged-himself-in-the-brick-kiln-of-amrodha-town-pukhrayan-news-knp6923466135","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : अमरौधा कस्बे के ईंट भट्ठे में मजदूर ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : अमरौधा कस्बे के ईंट भट्ठे में मजदूर ने लगाई फांसी
विज्ञापन
मजदूर की मौत पर बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : PUKHRAYAN
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में अमरौधा कस्बे के पास ईंट भट्ठे में स्थित झोपड़ी में साड़ी के फंदे से मजदूर ने फांसी लगा ली। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जिला महोबा थाना कबरई के एचराना निवासी बलराम ने बताया कि वहीं के शंकरपुरवा गांव निवासी उसका साला रामकरन (25) भोगनीपुर के अमरौधा के पास ईट भट्ठे में परिवार सहित रहकर मजदूरी करता था।
बुधवार को झोपड़ी में लगी बल्ली में साड़ी के सहारे रामकरन ने फांसी लगा ली। जानकारी होने पर परिजनों के साथ मजदूरों ने पहुंच कर उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉ. मनोज कुमार ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अमरौधा चौकी इंचार्ज सीपी तिवारी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की मां गुड्डो और बहन आरती, गोमती और शकुंतला का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।