{"_id":"62e829c6b01bbc3729226a97","slug":"kanpur-dehat-the-killers-of-the-woman-were-presented-in-the-court-with-the-b-warrant-along-with-the-maharashtra-police-took-to-bhiwandi-akbarpur-news-knp710714941","type":"story","status":"publish","title_hn":"kanpur dehat : महिला के हत्यारोपियों को कोर्ट में पेश कर लिया बी वारंट, साथ में भिवंडी ले गई महाराष्ट्र पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
kanpur dehat : महिला के हत्यारोपियों को कोर्ट में पेश कर लिया बी वारंट, साथ में भिवंडी ले गई महाराष्ट्र पुलिस
विज्ञापन
कानपुर देहात। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में हुई महिला की हत्या के आरोपियों को वहां की पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया। इसके बाद बी वारंट लेकर दोनों आरोपियों को पुलिस अपने साथ महाराष्ट्र ले गई। मंगलवार को पुलिस दोनों हत्यारोपियों को भिवंडी की कोर्ट में पेश करेगी।
फतेहपुर के असोथर क्षेत्र के सरायखाली निवासी सत्यम सिंह और रसूलाबाद कस्बे के रहीम नगर निवासी अवधेश महाराष्ट्र के भिवंडी के नारपोली क्षेत्र में नौकरी करते थे। वहां सत्यम नफीसा नामक महिला के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगा।
शराब पीने से मना करने पर सत्यम ने एक जुलाई को नफीसा की हत्या कर दी थी। इसके बाद सुमित, अवधेश व दो अन्य लोगों की मदद से शव को ठिकाने लगा दिया था। वहां से भागकर आने के बाद सत्यम और अवधेश रसूलाबाद व फतेहपुर में पहचान छिपाकर रह रहे थे।
विज्ञापन
रविवार को सत्यम साथी अवधेश से मिलने रसूलाबाद आया था, तभी नारपोली थाना पुलिस और यूपी एसटीएफ की टीम ने दोनों को दबोच लिया था। एसटीएफ ने दोनों को लिखापढ़ी के बाद रसूलाबाद थाना पुलिस को सौंप दिया था। इसके बाद नारपोली थाना पुलिस की टीम ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। वहां से बी वारंट मिलने के बाद पुलिस दोनों हत्यारोपियों को अपने साथ भिवंडी ले गई।