{"_id":"633c923cbbc2492fa16be90f","slug":"kanpur-dehat-the-fire-brigade-and-villagers-rescued-the-bull-trapped-in-the-swamp-for-five-hours-akbarpur-news-knp7217149157","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : दलदल में फंसे सांड़ को दमकल टीम व ग्रामीणों ने पांच घंटे रेस्क्यू कर बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : दलदल में फंसे सांड़ को दमकल टीम व ग्रामीणों ने पांच घंटे रेस्क्यू कर बाहर निकाला
विज्ञापन
राजपुर (कानपुर देहात)। जैसलपुर गांव में यमुना नदी किनारे दलदल में फंसे सांड़ को दमकल की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पांच घंटे की मशक्कत कर बाहर निकाल लिया।
राजपुर के बीहड़ पट्टी स्थित बाढ़ग्रस्त जैसलपुर गांव में यमुना नदी के किनारे दलदल जैसा बन गया है। मंगलवार की सुबह यहां एक सांड़ फंस गया। इसकी जानकारी पर गांव निवासी कुलदीप सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, मोहित, सुमित, राहुल, धीरेंद्र, मोनू ने सांड़ को बाहर निकालने का प्रयास किया, पर सफल नहीं हुए।
इस पर पुलिस व दमकल टीम को सूचना दी। इस पर सिकंदरा से पहुंचे दमकल यूनिट प्रभारी हरिओम पचौरी ने टीम के साथ मौके पर लकड़ी का पट्टा डालकर अस्थायी रास्ता बनाया।
विज्ञापन
सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सांड़ को बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान दमकल टीम के फायर मैन महेंद्र सिंह, करन सिंह, संतशरण, श्याम शंकर के अलावा ग्रामीण मौजूद रहे। (संवाद)