{"_id":"62a640dea8a1860982625b7b","slug":"kanpur-dehat-the-condition-of-the-pregnant-deteriorated-in-the-ambulance-stuck-in-the-jam-asha-and-emt-did-the-delivery-akbarpur-news-knp702032593","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : जाम में फंसी एंबुलेंस में बिगड़ी गर्भवती की हालत, आशा व ईएमटी ने कराया प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : जाम में फंसी एंबुलेंस में बिगड़ी गर्भवती की हालत, आशा व ईएमटी ने कराया प्रसव
विज्ञापन
कानपुर देहात। जाम में आधे फंसी एंबुलेंस में गर्भवती की हालत बिगड़ने पर ईएमटी ने आशा की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को सुरक्षित सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
ईएमटी सुरेश कुमार ने बताया कि किशनपुर से अकबरपुर जाने वाले रास्ते पर रूरा कस्बे में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है। सड़क की खोदाई होने से यहां जाम लगा रहता है।
रविवार को किशनपुर गांव निवासी नर्मदा सोनकर को प्रसव पीड़ा हुई तो आशा ने एंबुलेंस बुलाई। इसके बाद वहां से गर्भवती को अकबरपुर सीएचसी लाया जा रहा था। रास्ते में एंबुलेंस करीब आधा घंटा जाम में फंसी रही।
विज्ञापन
इस बीच नर्मदा की तबीयत बिगड़ी तो आशा की मदद से प्रसव कराया गया। ईएमटी ने बताया कि जच्चा व बच्चा सुरक्षित हैं। सीएचसी से उन्हें जिला महिला अस्पताल रेफर किया गया है। (संवाद)