फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The brokers took the patient from the emergency ward, relatives expressed their displeasure with EMO

Kanpur Dehat: जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड से मरीज को उठा ले गए दलाल, परिजनों ने ईएमओ से जताई नाराजगी

Mon, 03 Jul 2023 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 03 Jul 2023 01:25 AM IST
सार

करीब 10 दिन पहले बारा गांव में हुए हादसे में एक मरीज को दलाल उठाकर ले जा रहे थे। इस बीच पहुंचे सीएमएस ने मरीज को रोका, तो दलाल मौके से भाग निकला था। इस पर सीएमएस डॉ. खालिद रिजवान ने ईएमओ डाॅ. पवन पार्या, फार्मासिस्ट अजय विश्वकर्मा, वार्ड ब्वॉय और सफाईकर्मी से स्पष्टीकरण मांगा था।

विज्ञापन
The brokers took the patient from the emergency ward, relatives expressed their displeasure with EMO
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में दलालों पर अंकुश लगाने का प्रयास विफल साबित हो रहा है। शनिवार शाम हादसे में घायल एक मरीज को दलाल इमरजेंसी वार्ड से प्राइवेट अस्पताल उठा ले गए। प्रभारी सीएमएस को इसकी जानकारी हुई तो सूचना पुलिस तक पहुंची।

विज्ञापन

औरैया जिले के बाबरपुर अजीतमल निवासी सौरभ सिंह (30) सिकंदरा हाईवे में हादसे के दौरान घायल हो गए थे। पुलिस घायल को लेकर सीएचसी पहुंची तो वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में ईएमओ डॉ. श्रीप्रकाश ने उपचार किया। इसी बीच पहुंचे प्रभारी सीएमएस डॉ. एनके बाजपेयी के सामने मरीज को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद अस्पताल में सक्रिय दलाल मरीज को वार्ड से उठाकर अस्पताल के पीछे के गेट से महिला अस्पताल वाले रास्ते से एंबुलेंस से निजी अस्पताल ले गए। वहीं, हादसे की सूचना पर कुछ देर बाद पहुंचे सौरभ के जीजा को मरीज के अस्पताल में नहीं होने की जानकारी मिली। इस पर उन्होंने ईएमओ डॉ. श्रीप्रकाश से विरोध जताया और सौरभ को खोजने चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद औरैया से आए परिजनों को पता चला कि सौरभ निजी अस्पताल में भर्ती है। मामले में प्रभारी सीएमएस डॉ. एनके बाजपेयी ने बताया कि जांच में पता चला है कि मरीज के साथ कोई भी तीमारदार नहीं था। कुछ लोग पीछे के दरवाजे से उसे ले गए हैं।

प्रथम दृष्टया ईएमओ, फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वॉय और सफाईकर्मी की मिलीभगत समझ में आ रही है। सीएमएस को आने पर उन्हें रिपोर्ट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस चौकी में सूचना दी है। जबकि चौकी प्रभारी जिला अस्पताल राकेश का कहना है कि अभी तक कोई सूचना नहीं मिली।

सीएमएस को देख 10 दिन पहले भाग गया था दलाल
करीब 10 दिन पहले बारा गांव में हुए हादसे में एक मरीज को दलाल उठाकर ले जा रहे थे। इस बीच पहुंचे सीएमएस ने मरीज को रोका, तो दलाल मौके से भाग निकला था। इस पर सीएमएस डॉ. खालिद रिजवान ने ईएमओ डाॅ. पवन पार्या, फार्मासिस्ट अजय विश्वकर्मा, वार्ड ब्वॉय और सफाईकर्मी से स्पष्टीकरण मांगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed