फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : The bride fell asleep in the honeymoon, the groom beat her, took the police to the police station on the information of her father

कानपुर देहात ः सुहागरात में सो गई दुल्हन, दूल्हे ने पीटा, पिता की सूचना पर पुलिस ले गई थाने

Tue, 10 May 2022 07:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : The bride fell asleep in the honeymoon, the groom beat her, took the police to the police station on the information of her father
झींझक (कानपुर देहात)। सुहागरात पर दुल्हन के सो जाने से गुस्साए दूल्हे ने उसे लात घूसे व बेल्ट से पीटकर घायल कर दिया। दुल्हन के पिता की सूचना पर पुलिस दूल्हे को थाने ले गई। जहां दोनों पक्ष ने समझौता कर लिया।
विज्ञापन

मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का वहीं के निवासी युवक के साथ सोमवार को निकाह हुआ था। रात आठ बजे दुल्हन की विदाई हुई और वह दूल्हे के घर पहुंच गई। रात में दुल्हन को नींद आ गई।
विज्ञापन

इसी बात से नाराज दूल्हे ने उसे लात घूसे व बेल्ट से बुरी तरह पीट-पीट कर घायल कर दिया। मंगलवार की सुबह दुल्हन की सूचना पर उसके पिता ने मंगलपुर थाने में सूचना दी। इस पर गांव पहुंची पुलिस दूल्हे को थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, दुल्हन को उसके परिजन थाने ले आए। जहां काफी देर तक दोनों पक्षों में समझौता चलता रहा। थाना प्रभारी एसके मिश्र ने बताया कि शिकायत पर युवक को थाने पर लाया गया था। दोनों पक्षों ने बातचीत के बाद समझौता कर लिया। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed