{"_id":"62323e3f70911d5e8f0af705","slug":"kanpur-dehat-the-boy-died-due-to-the-collision-of-the-tractor-the-villagers-caught-the-tractor-driver-akbarpur-news-knp6860821155","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : ट्रैक्टर की टक्कर से बालक की मौत, ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : ट्रैक्टर की टक्कर से बालक की मौत, ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ा
विज्ञापन
संदलपुर। मंगलपुर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से दो वर्षीय मासूम घायल हो गया। परिजन उसे कानपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर व चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
मंगलपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर कस्बा निवासी सर्राफ शमीम अहमद का एकलौता दो वर्षीय बेटा अरहम अपनी बुआ अफसरा बानो के साथ सड़क पार कर रहा था। तभी सिकंदरा की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे अरहम गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्रामीणों ने ट्रैक्टर व चालक को पकड़ लिया। परिजन घायल बालक को इलाज के लिए कानपुर के रीजेंसी अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन बिलख पड़े।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी संदलपुर दिनेश चंद्र ने बताया कि ट्रैक्टर चालक सुभाष निवासी चमरौवा थाना दिबियापुर जनपद औरैया को हिरासत में लिया गया है। मंगलपुर थाना प्रभारी अजय पाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)