फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: The body of a young man who came out of the house to bring vegetables was found on the railway track.

कानपुर देहात ः सब्जी लाने के लिए घर से निकले युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

Sun, 06 Mar 2022 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:29 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: The body of a young man who came out of the house to bring vegetables was found on the railway track.
मणिकांत त्रिपाठी का फाइल फोटो। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
शिवली। रैपालपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार की शाम एक युवक का शव ट्रैक पर पड़ा मिला। युवक घर से मैथा बाजार सब्जी लाने के लिए निकला था। मारग मैथा निवासी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी नहर विभाग में कर्मचारी हैं।
विज्ञापन

उनका एकलौता बेटा मणिकांत त्रिपाठी (24) शनिवार शाम घर से सब्जी लाने की बात कहकर बाइक से निकला था। घर से करीब नौ किलोमीटर दूर दिल्ली हावड़ा रूट की रैपालपुर रेलवे क्रॉसिंग से कुछ दूर पटरी पर उसका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

बाइक पास में खड़ी मिली। इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजन बिलखने लगे। मां गीता देवी गश खाकर गिर पड़ी। भाऊपुर चौकी इंचार्ज भागमल ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल मुकेशबाबू चौहान ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed