{"_id":"64a86aab22f5205e730f7db4","slug":"kanpur-dehat-ten-years-imprisonment-for-misdeeds-a-minor-rs-35000-fine-was-also-imposed-kanpur-news-c-220-1-akb1004-257-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, दोषी को दस साल का कारावास, 35 हजार का अर्थदंड भी लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, दोषी को दस साल का कारावास, 35 हजार का अर्थदंड भी लगाया
Sat, 08 Jul 2023 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 01:12 AM IST
सार
मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश 13 पॉक्सो बाकर शमीम रिजवी की अदालत में चल रही थी। शुक्रवार को अदालत ने अंकित को दोषी करार देते हुए दस साल कठोर कारावास की सजा सुनाई। 35 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर देहात के मंगलपुर क्षेत्र में तीन साल पहले घर में घुसकर नाबालिग से हुए दुष्कर्म के मामले में अदालत ने दोषी को दस साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही अर्थदंड भी लगाया है। सहायक शासकीय अधिवक्ता रामरक्षित शर्मा व अमित सिंह चौहान ने बताया कि मंगलपुर क्षेत्र निवासी एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा था कि 18 फरवरी 2020 की दोपहर वह नाबालिग बेटी (16) को घर पर छोड़कर संदलपुर गई थी।
विज्ञापन
वापस लौटने पर घर का दरवाजा खुला मिला। जब वह घर के अंदर पहुंची तो क्षेत्र निवासी अंकित शुक्ला नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करता मिला। बेटी को किसी तरह छुड़ाकर अंकित को कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश 13 पॉक्सो बाकर शमीम रिजवी की अदालत में चल रही थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को अदालत ने अंकित को दोषी करार देते हुए दस साल कठोर कारावास की सजा सुनाई। 35 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा न करने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। अर्थदंड से आधी राशि पीड़ित को देने के आदेश भी अदालत ने दिए हैं।
विज्ञापन