{"_id":"5e20c44c8ebc3e7d6b5c518b","slug":"kanpur-dehat-temple-akbarpur-news-knp5388675199","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली गई शिव बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली गई शिव बारात
विज्ञापन
रनियां में प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकली शिव बारात।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रनियां (कानपुर देहात)। किशरवल गांव स्थित चौमुखी माता मंदिर का जीर्णोद्धार होने के बाद गुरुवार को शिव परिवार की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। शिव बारात कस्बे के विभिन्न मंदिरों से होकर मंदिर प्रांगण पहुंची। रास्ते में जगह-जगह मूर्ति पूजन किया गया। भक्त जयकारे लगाते रहे।
किशरवल गांव में दिवंगत छेदीलाल गुप्ता ने दो वर्ष पहले मंदिर बनवाया था। मंदिर में चौमुखी माता की स्थापना कराई गई थी। बुधवार को आचार्य राकेश त्रिपाठी, श्याम त्रिपाठी ने वेद मंत्रोच्चारण करके चौमुखी माता मंदिर में शिव परिवार की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कराई। शिव बारात कस्बे के पातालेश्वर महादेव मंदिर, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, कनखैया मंदिर, बजरंग मंदिर से होती हुई कस्बे की गलियों से होकर निकली।
प्रसाद वितरण कराया जाता रहा। आयोजक छेछीलाल गुप्ता की पत्नी गिरिजा गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को शिव परिवार की मूर्तियों की स्थापना कराई गई है। शुक्रवार से भागवत कथा का शुभारंभ होगा। इस दौरान प्रदीप गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, अंकित गुप्ता, श्रीराम सविता मौजूद रहे।