फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat: teenager was strangled to death, slide made due to apprehension of rape

kanpur dehat : गला घोटकर की गई थी किशोरी की हत्या, दुष्कर्म की आशंका के चलते बनाई गई स्लाइड

Sat, 10 Dec 2022 08:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat: teenager was strangled to death, slide made due to apprehension of rape
कानपुर देहात। बरौर कस्बे में किसान की नाबालिग बेटी की गला घोटकर हत्या कर शव फंदे से लटकाया गया था। इसकी पुष्टि शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। इतना ही नहीं उसके पूरे शरीर पर नाखूनों और घसीटे जाने के निशान मिले हैं। दुष्कर्म व कुकर्म की आशंका के चलते स्लाइड भी बनाई गई। किशोरी के बाल भी सुरक्षित रखे गए हैं।
विज्ञापन

बरौर कस्बा निवासी एक किसान की बेटी (15) बुधवार को पड़ोस में रहने वाली सहेली के साथ चने का साग लेने खेतों की तरफ गई थी। शाम को सहेली घर लौट आई थी, लेकिन किसान की बेटी का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

इस पर पिता ने बेटी की लापता होने की रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया था। सहेली से पूछताछ की औपचारिकता निभा पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठ गई थी। परिजनों को खोजबीन के दौरान गुरुवार को बेटी का शव पुखरायां निवासी किसान के खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बेटी की हत्या का आरोप लगा लिंक रोड पर शव रखकर हंगामा किया था। सीओ रविकांत गौड़ के आश्वासन पर मामला शांत हुआ था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामले में राज नारायण, शिव कुमार, नीलू समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। इसके साथ किशोरी ने खुदकुशी कि या फिर उसकी हत्या की गई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
शुक्रवार को पोस्टमार्टम में नाबालिग की गला घोटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। उसके पूरे शरीर पर नाखूनों के निशान और चोटें मिली हैं। कपड़ों व शरीर पर मिट्टी लगी होने से नाबालिग को घसीटकर खेत में ले जाने की भी आशंका जताई गई है।
दुष्कर्म और कुकर्म की संभावना के चलते स्लाइड भी बनाई गई है। इधर, थानाध्यक्ष शिव शंकर सिंह का कहना है कि उन्हेें अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है, लेकिन किसान की नाबालिग बेटी की गला घोटकर हत्या किए जाने की बात पोस्टमार्टम में सामने आई है।

तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
परिजनों की मांग व डीएम नेहा जैन के आदेश पर सिकंदरा सीएचसी की डॉ. पूजा गोयल, अकबरपुर सीएचसी के डॉ. अणुवेंद्र और शिवली सीएचसी के डॉ. सुमित के पैनल ने नाबालिग के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed